प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Muzaffarpur#biharbandh#saran

सारण: तरैया में बिहार बंद का नहीं दिखा असर, बाजार खुले, पुलिस रही अलर्ट

Saran: Bihar Bandh Ineffective in Taraiya, Markets Open, Police on Alert

Prabhat Khabar25 जुलाई 2026
तरैया बाजारप्रखंड: तरैयाथाना: तरैयास्टेट हाईवेशुक्रवार

सारण जिले के तरैया प्रखंड में शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान लगभग बेअसर रहा। तरैया बाजार, पचौड़र बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और डाकघर सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। हालांकि, बंद की घोषणा के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई।

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहने के कारण बाजारों और सड़कों पर छात्रों की चहल-पहल नहीं दिखी। सुबह के समय सवारी बसों का परिचालन सामान्य रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सिवान जाने वाली बसों की संख्या काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया। स्टेट हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों, लाइन होटलों और ढाबों पर भी ग्राहकों की आवाजाही कम होने से बंद का आंशिक असर दिखा।

तरैया में किसी भी छात्र संगठन या विपक्षी दल के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़क पर नहीं उतरे। पूरे दिन बाजारों में स्थिति सामान्य बनी रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन बिहार बंद को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। मढ़ौरा एसडीओ निधि राज, मढ़ौरा-2 (मशरक) एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु, पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रदेव महतो और थानाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर लगातार गश्त की। बंद से एक दिन पहले अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। एसडीपीओ ने चेतावनी दी थी कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इसी सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनी रही।

The Bihar Bandh call on Friday had little to no effect in Taraiya block of Saran district. Shops, commercial establishments, and post offices in Taraiya market, Pachaurar market, and other major markets remained open as usual. However, due to the bandh announcement, the number of customers in the markets was relatively low.

Schools, colleges, and coaching institutes remained closed, leading to a noticeable absence of students on roads and in markets. While passenger bus operations were normal in the morning, the number of buses heading to Patna, Chhapra, Muzaffarpur, Gopalganj, and Siwan significantly decreased after 10 AM, leaving the roads deserted. Petrol pumps, line hotels, and dhabas along the State Highway also saw reduced customer traffic, indicating a partial impact of the bandh.

No student organization or opposition party workers in Taraiya came out on the streets in support of the bandh. The situation remained normal in the markets throughout the day, and no untoward incidents were reported from anywhere.

Authorities were fully alert regarding the Bihar Bandh. Marhaura SDO Nidhi Raj, Marhaura-2 (Mashrak) SDPO Sanjay Kumar Sudhanshu, Police Inspector Indradev Mahto, and SHO Dheeraj Kumar, along with other officials, continuously patrolled sensitive areas, intersections, and main roads. A day before the bandh, officials had conducted a flag march with police forces, appealing to the public to maintain peace. The SDPO had warned that strict action would be taken against anyone attempting to take the law into their own hands. This proactive stance by the administration ensured peace and normalcy throughout the region.

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Bagmati, Runisaidpur, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Runisaidpur in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

Bagmati, Benibad, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Benibad in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 1.14 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.73 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 3.29 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur

अपराध

बया नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। एक किशोर तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने हुई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14), साहिल उर्फ झुन्नू (12) और मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद शवों को नदी से निकाला। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या-8 में मातम का माहौल है।

Dainik Bhaskar · 📍 साहेबगंज नगर परिषद