शाहपुर नगर पंचायत में एक सप्ताह तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Power Supply to be Interrupted for One Week in Shahpur Nagar Panchayat
शाहपुर | स्थानीय शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा 11 केवी तार में लगाए जा रहे कवर कंडक्टर और अन्य मेंटेनेंस कार्य के कारण अगले एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के शाहपुर आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता नितेश यादव ने बताया कि आगामी पर्व त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और मानक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये सभी जरूरी कार्य शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के कारण कुछ दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और कार्य शुरू होने से पहले सुबह में पानी स्टोर करने सहित अपने जरूरी काम निपटा लें।
Shahpur | Power supply in the local Shahpur Nagar Panchayat area will be interrupted for the next one week due to ongoing maintenance work by the electricity company, including the installation of cover conductors on 11 KV lines. Junior Engineer Nitesh Yadav of the Shahpur supply branch of the electricity company stated that all necessary work is being carried out in the Shahpur Nagar Panchayat area to ensure uninterrupted power supply and standard safety during the upcoming festivals. Due to these works, power supply will be affected for some days. He appealed to the residents to cooperate during this period and complete essential tasks, including storing water, in the morning before the work begins.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
भोजपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना