प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Muzaffarpur#shivhar#crime

शिवहर: मां-बेटी को गोली मारी, फिर महिला की उंगलियां काटीं, चार गिरफ्तार

Mother and Daughter Shot, Woman's Fingers Severed in Shivhar; Four Arrested

ETV Bharat6 सितंबर 2026
लालगढ़ योगिया गांवथाना: श्यामपुर भटहां थानादेर रात

बिहार के शिवहर जिले में दरिंदों ने मां और उसकी मासूम बेटी पर जानलेवा हमला किया है. श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में देर रात घर में घुसकर मां-बेटी को गोलियों से छलनी कर दिया गया. बर्बरता की हद तो तब पार हो गई जब गोली मारने के बाद भी हमलावरों का मन नहीं भरा और उन्होंने महिला की उंगलियां बेरहमी से काट डालीं. ग्रामीणों के अनुसार, वारदात के समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था.

गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय मां और उनकी 16 वर्षीय बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय अस्पताल से मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. दर्द और खौफ से कराहती मां उंगलियां कटने के बाद बेहोशी की हालत में चली गईं. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

शिवहर एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ छापेमारी की. देर रात ही चार बदमाशों, जिनकी पहचान प्रिंस कुमार, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह और अविनाश सिंह उर्फ टकला के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी आरोपी लालगढ़ जोगिया गांव के ही निवासी बताए गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल तथा डीआईयू की टीम को भी बुलाया.

पीड़िता के बयान के आधार पर श्यामपुर भटहां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें छह नामजद और पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की बात सामने आई है. एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में घटना का मुख्य कारण आरोपी प्रिंस कुमार का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है. इसी विवाद को लेकर रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के हर पहलू का खुलासा हो सके और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

In a horrific incident in Shivhar district, Bihar, a mother and her minor daughter were brutally attacked. Late at night, assailants broke into their home in Lalgarh Yogiya village, under Shyamapur Bhatahan police station, and shot the mother and daughter. The brutality escalated as the attackers, not content with shooting them, mercilessly severed the woman's fingers. According to villagers, no male family member was present in the house at the time of the incident.

The 55-year-old mother and her 16-year-old daughter, both severely injured, were referred from the local hospital to Muzaffarpur after initial treatment, where they remain in critical condition. The mother, screaming in pain and fear, fell unconscious after her fingers were cut. Preliminary investigations suggest the incident is linked to a love affair.

Acting on the directives of Shivhar SP Shailendra Singh, Shyamapur Bhatahan Station Head Sunil Kumar swiftly conducted raids with police forces. Four suspects, identified as Prince Kumar, Sudhir Singh, Pappu Singh, and Avinash Singh alias Takla, all residents of Lalgarh Jogiaya village, were arrested late at night. Police inspected the crime scene and called in FSL and DIU teams to collect scientific evidence.

Based on the victim's statement, an FIR has been registered at Shyamapur Bhatahan police station, naming six individuals and five to six unknown persons. The SP stated that during the investigation, the primary motive behind the incident emerged as a love affair involving the accused Prince Kumar and the victim. It was due to this dispute that a group of people entered the house around 11 PM and opened fire. Police are intensely interrogating the arrested suspects to uncover every aspect of the crime, and ongoing raids are being conducted to apprehend other individuals involved.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Bagmati, Benibad, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Benibad in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 pm today.

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)चेतावनी स्तर, 0.06 मी. नीचे

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 1.41 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 5.59 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur