प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Muzaffarpur#shravanimela#specialtrains

श्रावणी मेले के लिए समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Special Trains for Shravani Mela from Samastipur, Darbhanga, Muzaffarpur

Jagran27 जुलाई 2026
समस्तीपुर जंक्शनजुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त और सितंबर तक

रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त और सितंबर तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके। समस्तीपुर जंक्शन होकर दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल मधुबनी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-झाझा-जसीडीह होकर चलेगी। यह ट्रेन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, शुक्रवार और रविवार) जयनगर से रात्रि 09:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में, आसनसोल से दोपहर 01 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते सप्ताह में तीन दिन परिचालित होगी। यह ट्रेन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रक्सौल से रात्रि 12:30 बजे खुलकर उसी दिन संध्या 05:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में, देवघर से संध्या 06:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल सुपौल-सहरसा-मानसी-खगड़िया-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन 28 जुलाई से 31 अगस्त तक राघोपुर से रात्रि 02:50 बजे खुलकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में, देवघर से सुबह 11:35 बजे खुलकर रात्रि 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी। एक और स्पेशल ट्रेन 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार को 02 से 30 अगस्त तक मोकामा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते चलेगी।

Indian Railways has announced the operation of 12 pairs of special trains to facilitate devotees traveling to Baba Baidyanath Dham during the Shravani Mela. These trains will run from the last week of July through August and September on various dates. This initiative will directly benefit devotees from Bihar, Jharkhand, West Bengal, Uttar Pradesh, Maharashtra, Chhattisgarh, and other states.

According to Saraswati Chandra, Chief Public Relations Officer of East Central Railway, these arrangements have been made to manage the additional rush of devotees and ensure a smooth and safe journey. Two pairs of these special trains will pass through Samastipur Junction. Train number 05597/05598 Jaynagar-Asansol-Jaynagar Shravani Mela Special will operate via Madhubani-Darbhanga-Samastipur-Barauni-Kiul-Jhajha-Jasidih. This train will run three days a week (Tuesday, Friday, and Sunday) from July 31st to August 30th, departing Jaynagar at 9:00 PM and arriving in Asansol at 11:30 AM the next day. On its return, it will depart Asansol at 1:00 PM and reach Jaynagar at 6:00 AM the following day.

Similarly, train number 05545/05546 Raxaul-Deoghar-Raxaul Shravani Mela Special will operate three days a week via Sitamarhi-Muzaffarpur-Samastipur-Barauni-Kiul-Jamalpur-Bhagalpur. This train will run on Sunday, Tuesday, and Friday from July 31st to August 30th, departing Raxaul at 12:30 AM and reaching Deoghar at 5:05 PM the same day. On its return, it will depart Deoghar at 6:05 PM and arrive in Raxaul at 11:40 AM the next day.

Additionally, train number 05573/05574 Raghopur-Deoghar-Raghopur Shravani Mela Special will run daily via Supaul-Saharsa-Mansi-Khagaria-Munger-Sultanganj-Bhagalpur from July 28th to August 31st. Another special, 03236/03235 Danapur-Sahibganj-Danapur Shravani Mela Special, will run every Sunday from August 2nd to August 30th via Mokama-Kiul-Sultanganj-Bhagalpur.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Bagmati, Runisaidpur, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Runisaidpur in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

Bagmati, Benibad, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Benibad in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 1.14 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.73 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 3.29 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur

अपराध

बया नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। एक किशोर तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने हुई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14), साहिल उर्फ झुन्नू (12) और मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद शवों को नदी से निकाला। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या-8 में मातम का माहौल है।

Dainik Bhaskar · 📍 साहेबगंज नगर परिषद