प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Sitamarhi#sitamarhi#sursand

सीतामढ़ी के सुरसंड में पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम

9-Year-Old Boy Drowns in Pond in Sitamarhi's Sursand, Family Devastated

jagran.com29 अगस्त 2026
परसा गांवप्रखंड: सुरसंडथाना: सुरसंडमदनजी पोखरशनिवार सुबह करीब 11 बजे

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के परसा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में नौ वर्षीय बच्चे दीनानाथ कुमार की पोखर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई जब दीनानाथ अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गांव के मदनजी पोखर में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

दीनानाथ को डूबता देख उसके साथ गए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे एक ग्रामीण ने तुरंत पोखर में छलांग लगाई और बच्चे को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे गांव के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान परसा गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी इंद्रजीत कुमार के पुत्र दीनानाथ कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय मुखिया राजेश कुमार उर्फ मंटू ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता और अंचल अधिकारी सतीश कुमार को दी। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अवर निरीक्षक विनोद कुमार और मोतीउर रहमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता इंद्रजीत कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अंचल अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मृतक बालक के आश्रितों को चार लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक उपलब्ध कराया जाएगा।

A tragic incident occurred in Parsa village, Sursand police station area of Sitamarhi district, where a 9-year-old boy, Dinanath Kumar, drowned in a pond on Saturday. The incident took place around 11 AM when Dinanath went to bathe with four-five friends in the village's Madanji Pond. While bathing, he slipped and fell into the deep water.

Upon seeing Dinanath drowning, his friends started shouting for help. Hearing their cries, a villager passing by immediately jumped into the pond and pulled the child out. He was rushed to a local doctor, but after examination, the doctor declared him dead.

The deceased has been identified as Dinanath Kumar, son of Indrajeet Kumar, a resident of Ward No. 8, Parsa village. The family is in deep shock and mourning since the incident.

Local head (Mukhiya) Rajesh Kumar alias Mantoo informed Station House Officer Lal Kishore Gupta and Circle Officer Satish Kumar about the incident. Upon receiving the information, Additional Station House Officer Mukesh Kumar Singh, Sub-Inspectors Vinod Kumar and Motiur Rehman, along with police personnel, reached the spot. The police took the body into custody and sent it for post-mortem examination to the Sadar Hospital. A UD case has been registered based on the statement of the deceased's father, Indrajeet Kumar, and the police are investigating further. The Circle Officer stated that after the post-mortem report, a grant of four lakh rupees will be provided to the dependents of the deceased child through disaster management.

स्रोत: jagran.com की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सीतामढ़ी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Prof. Nagendra Raut · JD(U) · SURSAND क्षेत्र की खबरें →

Sitamarhi की और खबरेंMore from Sitamarhi