प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Sitamarhi#sitamarhi#runnisaidpur

सीतामढ़ी में दो देसी पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, बाइक लूट की थी साजिश

Two Criminals Arrested with Country-made Pistols and Cartridges in Sitamarhi, Plotted Bike Robbery

Jagran9 सितंबर 2026
बाड़ाडीहप्रखंड: रुन्नीसैदपुरथाना: रुन्नीसैदपुरथुम्मा-बेलाहीं पथ पर एक पुलियामंगलवार रात

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों राहगीरों से मोटरसाइकिल और रुपये लूटने की फिराक में थे। रुन्नीसैदपुर पुलिस को मंगलवार रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि थुम्मा-बेलाहीं पथ पर एक पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुअनि दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बाड़ाडीह गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र सौरभ कुमार और बिरन सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक-एक देसी पिस्टल और एक-एक कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ में चंदन ने बताया कि वह जेल से बाहर आने के बाद नेपाल से हथियार खरीदकर लाया था। दोनों मंगलवार देर शाम राहगीरों से मोटरसाइकिल और रुपये छीनने की साजिश के साथ ऑटो से मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। रुन्नीसैदपुर थाने में दोनों बदमाशों के विरुद्ध पहले से दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध नई प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Police in Runnisaidpur, Sitamarhi, have arrested two criminals with country-made pistols and cartridges. The duo was allegedly planning to rob passersby of their motorcycles and cash.

Runnisaidpur police received a tip-off during a patrol on Tuesday night that two suspicious youths were lurking near a culvert on the Thumma-Belahi road, intending to commit a crime. A police team, led by Sub-Inspector Dinesh Kumar, promptly reached the spot. Upon seeing the police vehicle, the criminals attempted to flee but were apprehended after a chase.

The arrested individuals have been identified as Saurabh Kumar, son of Vinod Kumar Singh, and Chandan Kumar, son of Biran Singh, both residents of Baradih village. Police recovered one country-made pistol and one cartridge from each of them.

During interrogation, Chandan confessed that he had purchased the weapons from Nepal after being released from jail. Both had arrived at the location by auto on Tuesday evening, plotting to snatch motorcycles and money from pedestrians. However, the police managed to nab them before they could execute their plan. The Runnisaidpur police station already has two cases registered against both criminals. A new FIR has been filed against them following this arrest, and they have been sent to judicial custody.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सीतामढ़ी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Pankaj Kumar · JD(U) · RUNNISAIDPUR क्षेत्र की खबरें →

Sitamarhi की और खबरेंMore from Sitamarhi