प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Muzaffarpur#sonepur#musicfestival

सोनपुर में लगेगा सुर-ताल का महाकुंभ: देश-विदेश से जुटेंगे दिग्गज कलाकार

Sonepur to Host Grand Music and Dance Festival: Renowned Artists from India and Abroad to Participate

Jagran19 जुलाई 2026
सोनपुरहरिहरक्षेत्र सोनपुर7 अगस्त

हरिहरक्षेत्र सोनपुर 7 अगस्त को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और वाद्य की रागिनी से गूंज उठेगा। यह अवसर महासंत स्व. बाबा रामलखन दास जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि है, जिस पर लोकसेवा आश्रम सांस्कृतिक एवं कला मंच सोनपुर द्वारा 86वां संगीत, वाद्य एवं नृत्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कलाकार एक मंच पर अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।

बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल के अध्यक्ष सह लोक सेवा आश्रम सोनपुर के व्यवस्थापक संत बाबा विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत स्व. संत बाबा राम लखन दास को कलाकारों द्वारा श्रद्धांजलि रागों की वर्षा से होगी। जयपुर, राजस्थान से पंडित रमेश मेवाल अपनी शास्त्रीय गायकी से शाम को सजाएंगे, जबकि किराना घराने की विरासत को आगे बढ़ा रहे पंडित समीरन विश्वास कोलकाता से आकर सुरों की गहराई का अहसास कराएंगे। कोलकाता के डॉ. स्वर्णमय चक्रवर्ती और पश्चिम बंगाल के सिद्धेश्वर भौमिक भी मंच संभालेंगे, भौमिक जी गायन के साथ हारमोनियम पर भी अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाएंगे। वैशाली के देवानंद ठाकुर और सेवानिवृत्त जिला जज दिनेश शर्मा उप-शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंगलाचरण की पवित्र स्वर-लहरियां भारती संगीत विद्यालय लालगंज के कला साधक प्रस्तुत करेंगे।

तबला वादन की महफिल भी यादगार रहने वाली है, जिसमें जयपुर से डॉ. पंडित अंकित पारीक तबला एवं पखावज दोनों पर अपनी महारत दिखाएंगे। उनके साथ तबले पर संगत देंगे जयपुर के ही मास्टर सुभांकित पारीक, पश्चिम बंगाल के जटिलेश्वर पारीक, रांची, झारखंड के लक्ष्मीनारायण ओझा, कोलकाता के सुदीप चटर्जी और पटना के आर्यन शंकर। तार और सुषिर वाद्यों की बारी में कोलकाता के सुरमणि सुजॉय बोस सितार के तारों पर रागों का इंद्रधनुष रचेंगे, वहीं सरहद पार चिटगांव, बांग्लादेश से आ रहे उस्ताद सुमन कुमार नाथ की बांसुरी की मधुर तान गंगा-जमुनी संस्कृति का संदेश देगी।

नृत्य की छटा बिखेरने के लिए कथक की कई नामचीन हस्तियां आ रही हैं, जिनमें जयपुर से डॉ. तरुणा जांगिड़, पश्चिम बंगाल से सुश्री झिलिक भौमिक, और कोलकाता से मंजीरा दत्ता व सतामिता कुंर शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय रंग जमाएंगी बांग्लादेश से पधारीं सुश्री नेहा बोस और प्रिया मैती। पूरे समूह नृत्य का निर्देशन एवं बोल पढंत की जिम्मेदारी कोलकाता के गुरु पंडित अपूर्व कर जी संभालेंगे। कार्यक्रम के उद्घोषक एवं संयोजक आकाशवाणी व दूरदर्शन लखनऊ से डॉ. अशोक कुमार सिंह गौतम होंगे। मंच सहयोग में मुजफ्फरपुर के आचार्य चंद्र किशोर पराशर और लालगंज के अजय सिंह साथ होंगे। 1 अगस्त 2026 को स्व. संत बाबा रामदास जी उदासीन की 27वीं पुण्य तिथि पर एक दिवसीय सुंदरकांड रामायण पाठ का भी आयोजन होगा। सोनपुर का यह सम्मेलन न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे पूर्वांचल के कला प्रेमियों के लिए सुर-ताल का महापर्व साबित होगा, जहां विभिन्न घरानों और संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा।

Harihar Kshetra Sonepur is set to resonate with classical music, dance, and instrumental melodies on August 7th. This occasion marks the 57th death anniversary of Mahasant Baba Ramlakhan Das Ji Maharaj, on which the 86th Music, Instrumental, and Dance Conference will be organized by the Lok Seva Ashram Cultural and Art Forum, Sonepur. Renowned national and international artists will grace the stage, showcasing their artistic prowess.

Sant Baba Vishnudas Udaseen alias Mauni Baba, President of Bihar Pradesh Udaseen Mahamandal and manager of Lok Seva Ashram Sonepur, informed that the conference will commence with artists offering tribute ragas to late Sant Baba Ram Lakhan Das. Pandit Ramesh Mewal from Jaipur, Rajasthan, will adorn the evening with his classical singing, while Pandit Samiran Biswas from Kolkata, carrying forward the legacy of the Kirana Gharana, will delve into the depths of melodies. Dr. Swarnamay Chakraborty from Kolkata and Siddheshwar Bhaumik from West Bengal will also take the stage, with Bhaumik ji demonstrating his mastery on the harmonium alongside his singing. Devanand Thakur from Vaishali and retired District Judge Dinesh Sharma will captivate the audience with their semi-classical renditions. The sacred notes of Mangalacharan will be presented by artists from Bharti Sangeet Vidyalaya, Lalganj.

The tabla performance promises to be memorable, with Dr. Pandit Ankit Pareek from Jaipur showcasing his expertise in both tabla and pakhawaj. He will be accompanied by Master Subhankit Pareek from Jaipur, Jatileshwar Pareek from West Bengal, Lakshminarayan Ojha from Ranchi, Jharkhand, Sudip Chatterjee from Kolkata, and Aryan Shankar from Patna. In the string and wind instrument segment, Surmani Sujoy Bose from Kolkata will create a rainbow of ragas on the sitar strings, while the sweet melodies of Ustad Suman Kumar Nath's flute, arriving from Chittagong, Bangladesh, will convey a message of Ganga-Jamuni culture.

Many renowned Kathak artists will grace the stage, including Dr. Taruna Jangid from Jaipur, Ms. Jhilik Bhaumik from West Bengal, and Manjira Datta and Satamita Kunwar from Kolkata. Ms. Neha Bose and Priya Maity from Bangladesh will add an international flavor. Guru Pandit Apurva Kar ji from Kolkata will direct the group dance and recite the bols. Dr. Ashok Kumar Singh Gautam from All India Radio and Doordarshan Lucknow will serve as the announcer and convener. Acharya Chandra Kishore Parashar from Muzaffarpur and Ajay Singh from Lalganj will provide stage support. On August 1, 2026, a one-day Sundarkand Ramayana recitation will also be organized on the 27th death anniversary of late Sant Baba Ramdas Ji Udaseen. This Sonepur conference will prove to be a grand festival of music and rhythm for art lovers not only in Bihar but across the entire Purvanchal, witnessing a confluence of various gharanas and cultures.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 0.33 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.98 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 4.83 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

DAV Public School · Malighat Muzaffarpur +917260815790

Pristine Children's High School · Near B.M.P.-6 Muzaffarpur +91 96933 07101

Langat Singh College

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur