प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Muzaffarpur#biharwomenarrested#thuthibari

ठूठीबारी में बिहार की दो महिलाएं गिरफ्तार, 12,400 रुपये नकद बरामद

Two Bihar Women Arrested in Thuthibari with ₹12,400 Cash

Dainik Bhaskar10 अगस्त 2026
ठूठीबारीथाना: ठूठीबारीभारत-नेपाल सीमा क्षेत्र10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे

ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान बिहार की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12,400 रुपए नकद, एक निर्वाचन कार्ड और एक फोटो बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध तस्करी रोकने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन महिलाओं को पकड़ा।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नरकटियागंज, बिहार निवासी आरती मांझी (पति सुलाक मांझी, उम्र करीब 30 वर्ष) और मुजफ्फरपुर के अखाड़ा घाट निवासी चंद्रमुखी (पति राजा मांझी, उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पर्स से 500 रुपए के 24 नोट, 200 रुपए का एक नोट और 100 रुपए के दो नोट मिले, जिनकी कुल कीमत 12,400 रुपए है। इसके अतिरिक्त, एक निर्वाचन कार्ड और एक फोटो भी बरामद हुआ।

पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मु0अ0सं0 115/2026, धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, प्राची वर्मा और अंतिमा वर्मा भी मौजूद थीं।

Thuthibari police have arrested two women from Bihar in the India-Nepal border area during suspicious activities. Authorities recovered ₹12,400 in cash, an election card, and a photograph from their possession. Police have registered a case against both women under relevant sections and initiated further proceedings.

This action was taken under the direction of Maharajganj Superintendent of Police Shakti Mohan Awasthi, as part of a campaign to arrest wanted criminals and curb illegal trafficking. A police team, led by Thuthibari Station House Officer Amit Kumar Singh, apprehended the women.

The arrested women have been identified as Aarti Manjhi (husband Sulak Manjhi, aged approximately 30 years) from Narkatiaganj, Bihar, and Chandramukhi (husband Raja Manjhi, aged approximately 25 years) from Akhara Ghat, Muzaffarpur. According to the police, both women were arrested on August 10, 2026, around 5:30 PM. During the search, their purses contained 24 notes of ₹500, one note of ₹200, and two notes of ₹100, totaling ₹12,400. Additionally, an election card and a photograph were recovered.

The police have registered case number 115/2026 against the women under sections 303(2) and 317(2) of the BNS. Further legal action is underway. Women sub-inspectors Priyanka Maurya, Prachi Verma, and Antima Verma were also present during the arrest.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 0.33 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.98 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 4.83 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur