वजीरगंज में घर में घुसकर महिला-बेटे पर हमला: सोने की चेन लूटी, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर
Woman and Son Attacked in Home in Wazirganj, Gold Chain Stolen; Referred to Magadh Medical College
गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेठी टोला, रामपुर गांव में शनिवार शाम दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में महिला लत्रमिनिया देवी और उनका बेटा अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों पर मारपीट के साथ-साथ सोने की चेन छीनने का भी आरोप है।
पीड़िता लत्रमिनिया देवी (पति रामाशीष यादव) ने वजीरगंज थाने में नामजद आरोपियों किशोरी यादव, डब्लू यादव, राजकुमार यादव सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे जब वह अपने घर में बैठी थीं, तभी आरोपी घातक हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मां की चीख-पुकार सुनकर बेटे अरविंद यादव ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उस पर भी हमला कर दिया।
इस मारपीट में लत्रमिनिया देवी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ टूट गया, जबकि अरविंद भी लहूलुहान हो गया। मारपीट के दौरान अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से करीब एक भर सोने की चेन भी छीन ली।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति और सिर की चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया।
वजीरगंज थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता का लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
In a shocking incident in Rampur village, Amethi Tola, under the Wazirganj police station area of Gaya district, a woman and her son were brutally attacked in their home on Saturday evening. Unidentified assailants, allegedly armed with sticks and iron rods, broke into the house and launched a deadly assault. The victims have been identified as Latruminia Devi and her son, Arvind Yadav, both of whom sustained severe injuries. The attackers are also accused of snatching a gold chain during the incident.
Latruminia Devi (wife of Ramashish Yadav) has filed a written complaint at the Wazirganj police station, naming Kishori Yadav, W Yadav, Rajkumar Yadav, and others as the perpetrators. According to her statement, around 4 PM on Saturday, while she was at home, the accused forcibly entered her residence, verbally abused her, and then began to assault her. When her son, Arvind Yadav, intervened upon hearing his mother's cries, he too was attacked with sticks and rods.
Latruminia Devi suffered serious head injuries and a fractured hand, while Arvind also sustained multiple wounds. The woman reportedly fainted due to excessive blood loss. The victim further alleged that the attackers stole a gold chain weighing approximately 10 grams from her neck.
After committing the crime, the assailants fled the scene. Family members and local villagers rushed the injured to the Wazirganj Community Health Center (CHC) for immediate medical attention. Due to the severity of her head injuries, Latruminia Devi was subsequently referred to Magadh Medical College and Hospital, Gaya, for advanced treatment.
Wazirganj Station House Officer (SHO) Neeraj Kumar confirmed that a written complaint has been received, and an FIR has been registered. Police have initiated an investigation into the matter and assured that strict legal action will be taken against the culprits after their identification.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bodhgaya Police Station +91 9431822208