वारिसनगर में देवता पूजन से लौट रही महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, दो युवतियां गंभीर
Women Attacked with Sticks While Returning from Deity Worship in Warisnagar, Two Young Women Seriously Injured
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में शुक्रवार शाम शादी समारोह के दौरान देवता पूजन कर लौट रही महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और अन्य लोग घायल हो गए, जबकि दो युवतियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सतमलपुर मोइन निवासी राम कुमार राम की बेटी के विवाह समारोह के तहत परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, मोहल्ले की महिलाएं और बच्चे काली ब्रह्म पूजा के लिए घर से निकले थे। उन्होंने पहले ब्रह्म स्थान पर पूजा-अर्चना की और फिर डीजे साउंड के साथ सतमलपुर ढाब स्थित काली स्थान पहुंचकर विधिवत पूजा की।
पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग आजाद चौक स्थित शिव मंदिर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान शेखटोली के पास पहले से मौजूद दर्जनों युवकों ने महिलाओं को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बाजा बंद करने और बांध की ओर से वापस जाने का दबाव बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा में शामिल लोगों ने कहा कि सड़क सार्वजनिक है और वे इसी रास्ते से जाएंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपित युवकों ने महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घायलों में वार्ड संख्या 12 निवासी रंजीत राम की पुत्री अंकिता कुमारी (15) और दिनेशी राम की पुत्री क्रांति कुमारी (16) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की ओर से शुक्रवार रात थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
In a shocking incident in Satmalpur village, Warisnagar police station area, Samastipur district, a group of women, young girls, and children returning from deity worship during a wedding ceremony were attacked with sticks and lathis on Friday evening. More than half a dozen women and others were injured, with two young women reportedly in serious condition. They have been referred to Sadar Hospital Samastipur for better treatment.
The incident occurred during the wedding ceremony of Ram Kumar Ram's daughter, a resident of Satmalpur Moin. As part of traditional wedding rituals, family members, relatives, local women, and children had gone to perform Kali Brahma Puja. They first worshipped at the Brahma Sthan and then proceeded to Kali Sthan at Satmalpur Dhab with DJ sound for the ritualistic prayers.
After the puja, as the group was returning towards the Shiva Temple at Azad Chowk, they were stopped near Shekhtoli by dozens of youths. It is alleged that the youths pressured them to stop the music and return via the embankment road. According to eyewitnesses, the people participating in the puja asserted that the road was public and they would use it. This led to an escalation of the dispute, and the accused youths then attacked the women, young girls, and children with sticks and lathis.
The sudden assault caused chaos and panic, with people fleeing to save their lives. Among the seriously injured are Ankita Kumari (15), daughter of Ranjit Ram, and Kranti Kumari (16), daughter of Dinesh Ram, both residents of Ward No. 12. They were initially taken to a private clinic and then referred to Sadar Hospital Samastipur due to their critical condition.
Upon receiving information about the incident, a Dial-112 team reached the spot. Shortly after, Station House Officer Sarvesh Kumar Jha arrived with police forces and initiated an investigation. The aggrieved party has filed a written complaint at the police station on Friday night, demanding strict legal action against the culprits. SHO Sarvesh Kumar Jha stated that a case has been registered, and action will be taken against the guilty after investigation.
स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक