प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Madhubani#ganja#drugseizure

एनएच-27 पर बस से 27 किलो गांजा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

27 Kg Ganja Seized from Bus on NH-27, Four Traffickers Arrested

Dainik Bhaskar22 सितंबर 2026
हैठीबाली गांवप्रखंड: झंझारपुरथाना: भैरव स्थानएनएच-27रविवार संध्या करीब 6:05 बजे

झंझारपुर पुलिस ने एनएच-27 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्णिया से दरभंगा जा रही सुपर हमसफर बस से 27 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भैरव स्थान थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई रविवार शाम करीब 6:05 बजे गश्ती के दौरान की गई।

भैरवस्थान थाने में कार्यरत पीटीसी-690 विमलेश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त बस से गांजा ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एनएच-27 के हैठीबाली गांव जाने वाले कट के पास बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी दंडाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, झंझारपुर, अमरेश कुमार की मौजूदगी में ली गई। तलाशी में चारों तस्करों के पास से अलग-अलग बैग और झोले में रखे 27 पारदर्शी पैकेट में गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया गया तो कुल वजन 27.150 किलोग्राम निकला।

गिरफ्तार तस्करों में खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत ठाठा गांव निवासी 52 वर्षीय बबीता देवी और 40 वर्षीय चम्पा देवी शामिल हैं, जिनके पास से कुल 16 किलो गांजा बरामद हुआ। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना अंतर्गत शुद्ध गांव निवासी 24 वर्षीय रंजीत मुखिया के पास से 6.150 किलो गांजा और सुपौल जिले के भपटियाही थाना अंतर्गत पिपरा खुर्द निवासी 40 वर्षीय रंजीत साह के पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। चारों तस्करों के पास से कुल 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Jhanjharpur police made a significant bust on NH-27, recovering 27.150 kg of ganja from a Super Humsafar bus traveling from Purnia to Darbhanga. Four traffickers, including two women, have been arrested in connection with the case and sent to judicial custody. Bhairav Sthan Station House Officer Satyendra Tiwari stated that the operation was conducted based on a tip-off during a patrol on Sunday evening around 6:05 PM.

PTC-690 Vimlesh Kumar Singh, stationed at Bhairavsthan police station, received intelligence that ganja was being transported on the said bus. Acting on this information, the bus was intercepted near the Hathibali village turn-off on NH-27 and searched. The search was conducted in the presence of Magistrate-cum-Block Cooperative Extension Officer, Jhanjharpur, Amresh Kumar. During the search, 27 transparent packets of ganja were recovered from separate bags and slings carried by the four individuals. An electronic scale was used on the spot to confirm the total weight of 27.150 kg.

The arrested traffickers include 52-year-old Babita Devi and 40-year-old Champa Devi, both residents of Thatha village under Mansi police station in Khagaria district, from whom a total of 16 kg of ganja was seized. Additionally, 24-year-old Ranjit Mukhiya, a resident of Shuddh village under Phulparas police station in Madhubani district, was found with 6.150 kg of ganja, and 40-year-old Ranjit Sah, a resident of Pipra Khurd under Bhaptiyahi police station in Supaul district, was caught with 5 kg of ganja. A total of four mobile phones were also seized from the traffickers.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Nitish Mishra · BJP · JHANJHARPUR क्षेत्र की खबरें →

Madhubani की और खबरेंMore from Madhubani

शिक्षा

केंद्रीय विद्यालय मधुबनी और झंझारपुर में संविदा शिक्षक बहाली स्थगित, एनटीटी प्रमाणपत्रों पर सवाल

मधुबनी और झंझारपुर केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय 17 सितंबर को प्रभारी प्राचार्यों द्वारा जारी सूचना में सामने आया। अब अगले साल जनवरी-फरवरी में अन्य केंद्रीय विद्यालयों के साथ ही इन विद्यालयों में भी बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 25 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में अत्यधिक भीड़ के कारण अफरातफरी मची थी, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। छह पदों के लिए लगभग चार हजार आवेदनों पर सवाल उठ रहे हैं। निजी संस्थानों द्वारा जारी एनटीटी प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि सरकारी स्तर पर इनकी कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

jagran.com · 📍 जवाहर नवोदय विद्यालय रा…