प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#samastipur#roadaccident

समस्तीपुर में स्कूटी से गिरी 8 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

8-Year-Old Girl Crushed by Truck After Falling From Scooter in Samastipur

bhaskar.com15 सितंबर 2026
मोहली गांवप्रखंड: सरायरंजनथाना: सरायरंजनडीएवी स्कूल मोड़, समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़कमंगलवार सुबह करीब 8 बजे

समस्तीपुर में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में, परीक्षा देने जा रही 8 वर्षीय बच्ची को एक बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर डीएवी स्कूल मोड़ के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठकर स्कूल जा रही थी, तभी झपकी आने के कारण वह स्कूटी से फिसलकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

मृतका की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मोहली गांव निवासी आशुतोष रंजन की पुत्री श्रेया कुमारी के रूप में हुई है। श्रेया दूसरी कक्षा की छात्रा थी और एक घंटे बाद उसकी स्कूल की परीक्षा शुरू होनी थी। हादसे के बाद श्रेया का शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया कि उसे प्लास्टिक में समेटकर सदर अस्पताल ले जाना पड़ा।

बच्ची के चाचा रजनीश रंजन ने बताया कि गणेश चतुर्थी के कारण श्रेया सोमवार रात अपने माता-पिता के साथ गांव गई थी, जहां धार्मिक कार्यक्रम में परिवार देर रात तक शामिल रहा। सुबह जल्दी घर लौटने के कारण श्रेया की नींद पूरी नहीं हुई थी। जिद करने पर पिता उसे स्कूल छोड़ने जा रहे थे। डीएवी स्कूल मोड़ के पास नींद के कारण ही वह स्कूटी से गिर गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया। मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था।

In a tragic incident on Tuesday morning in Samastipur, an 8-year-old girl on her way to an exam was crushed to death by a sand-laden truck. The accident occurred around 8 AM near the DAV School turn on the Samastipur-Musrigharari road. The girl was riding a scooter with her father when she reportedly fell off due to drowsiness and was run over by the truck approaching from behind.

The deceased has been identified as Shreya Kumari, an 8-year-old daughter of Ashutosh Ranjan, a resident of Mohali village in the Sarairanjan police station area. Shreya was a second-grade student, and her school examination was scheduled to begin an hour after the accident. The condition of her body was so severe that it had to be collected in plastic and taken to Sadar Hospital.

According to Shreya's uncle, Rajneesh Ranjan, the family had attended a religious program in their village on Monday night for Ganesh Chaturthi, staying up late. Due to an early return, Shreya had not had enough sleep. Despite her parents' initial reluctance to take her to the village due to the exam, Shreya insisted. On Tuesday morning, she asked her father to drop her off at school. It was during this journey that she fell from the moving scooter near the DAV School turn due to sleepiness.

Local residents helped apprehend the truck after the accident. Police from Musrigharari police station arrived at the scene, prepared a 'panchnama' (inquest report), and sent the body for post-mortem to Sadar Hospital. Station House Officer Rakesh Kumar stated that the process of filing an FIR is underway, and the truck has been seized. The Samastipur-Musrigharari road experienced a brief traffic jam following the incident.

स्रोत: bhaskar.com की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ashwamedh Devi · JD(U) · SAMASTIPUR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur