अमनौर में इंटरनेशनल ओलंपियाड के सफल बच्चों को पुरस्कार: क्विज प्रतियोगिता के साथ 12 हजार से ज्यादा के चेक और गिफ्ट वाउचर बांटे गए
International Olympiad Winners Honored in Amanour: Checks and Gift Vouchers Worth Over ₹12,000 Distributed
सारण जिले के अमनौर प्रखंड स्थित पेटल्स ईटरनल टेक्नो-स्कूल, जलालपुर, अपहर के परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेक फेस्ट आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से एसओएफ नई दिल्ली की देखरेख में आयोजित विभिन्न विषयों के इंटरनेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल, एनआईटी जमशेदपुर के भौतिकी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. यमुना प्रसाद यादव और अमनौर भाग एक के जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान और बुके देकर आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो. शिवानंद उपाध्याय ने अतिथियों को शॉल, माला और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्रों को अतिथियों द्वारा लगभग बारह हजार रुपये से अधिक के चेक और गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। सैकड़ों छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट भी दिए गए। इंटरनेशनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा श्वेता कुमारी को पच्चीस सौ रुपये और कृतिका कुमारी को बारह सौ पचास रुपये का चेक मिला। इसी कक्षा की जैनब प्रवीण और वैभव कुमार को पांच सौ-पांच सौ रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए गए।
मुख्य अतिथि भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों को वैश्विक स्तर पर सोचने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. यमुना प्रसाद यादव ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो. शिवानंद उपाध्याय, प्राचार्य कुंदन कुमार तिवारी, मेंटर राजकुमार श्रीवास्तव, आईसीटी विभाग के प्रभारी चितरंजन तिवारी और कई अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
A special event was organized at the Petals Eternal Techno-School, Jalalpur, Aphar, located in Amanour block of Saran district. The program honored students who excelled in various International Olympiads conducted under the supervision of SOF New Delhi, in collaboration with Tech Fest IIT Bombay. A quiz competition was also held during the event.
The inauguration of the program was done by chief guest Bheldi Police Station SHO Shravan Kumar Pal, former Head of Physics Department at NIT Jamshedpur Dr. Yamuna Prasad Yadav, and Amanour Part One District Councilor Representative Pappu Singh, among other dignitaries, by lighting the ceremonial lamp. Children of the school welcomed the guests with welcome songs and bouquets. The school's founder director, Prof. Shivanand Upadhyay, presented shawls, garlands, and mementos to the guests.
Checks and gift vouchers worth over twelve thousand rupees were distributed by the guests to dozens of students who performed exceptionally well in the Olympiad. Hundreds of students also received medals and certificates. Shweta Kumari, a ninth-grade student who performed well internationally, received a check of ₹2,500, while Kritika Kumari received ₹1,250. Jainab Praveen and Vaibhav Kumar, also from ninth grade, received gift vouchers worth ₹500 each.
Addressing the students, chief guest Bheldi SHO Shravan Kumar Pal stated that Olympiad-like competitions encourage children to think globally and progress in life. Dr. Yamuna Prasad Yadav, who presided over the event, emphasized the importance of participating in healthy competition to achieve significant milestones in life. The event was also attended by the school's founder director Prof. Shivanand Upadhyay, Principal Kundan Kumar Tiwari, Mentor Rajkumar Srivastava, ICT Department In-charge Chitranjan Tiwari, and several other teachers.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Chapra Central School · Chapra +91 6152 248 112
Jai Prakash University
Brajkishore Kindergarten School
ज़िले की नई योजना