प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Banka#monkeyattack#amarpur

अमरपुर में बंदर के हमले से महिला समेत 5 घायल, गांव में दहशत

Monkey Attack in Amarpur Injures 5, Including Woman; Village in Panic

Dainik Bhaskar23 जुलाई 2026
डुबौनी गांवपंचायत: विशनपुरप्रखंड: अमरपुरसदर अस्पताल बांकाबुधवार सुबह

अमरपुर प्रखंड की विशनपुर पंचायत के डुबौनी गांव में बुधवार सुबह एक कटखने बंदर ने हमला कर एक महिला सहित पांच लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान संजय मंडल, अहिल्या देवी, महेंद्र मंडल, निशा कुमारी और रीता देवी के रूप में हुई है। संजय मंडल ने बताया कि वे सुबह अपने घर के पास बैठे थे, तभी अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बंदर ने अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर विशनपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष सिंह और पंचायत समिति सदस्य नीतू सिंह भी डुबौनी गांव पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और वन विभाग को घटना की जानकारी देते हुए तत्काल कटखने बंदर को पकड़ने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की और बताया कि डुबौनी गांव सहित आसपास के गांवों के लोग इस लगातार हो रहे बंदर के हमले से भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर बंदर को पकड़ने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।

Five people, including a woman, were injured in a monkey attack on Wednesday morning in Dubauni village, under Bishanpur Panchayat in Amarpur block. The incident has created an atmosphere of fear in the village and surrounding areas. All the injured were taken to Banka Sadar Hospital for primary treatment.

The injured have been identified as Sanjay Mandal, Ahilya Devi, Mahendra Mandal, Nisha Kumari, and Rita Devi. Sanjay Mandal recounted that he was sitting near his house in the morning when the aggressive monkey suddenly attacked him. His cries for help drew other villagers, but by then the monkey had also attacked and injured others.

Upon receiving news of the incident, Bishanpur Panchayat chief Ashutosh Singh and Panchayat Samiti member Neetu Singh visited Dubauni village. They met with the injured, inquired about their well-being, and informed the forest department about the incident, demanding the immediate rescue of the aggressive monkey. They also called for ensuring the safety of the villagers, stating that residents of Dubauni village and neighboring areas are terrified due to the continuous monkey attacks. Villagers have urged the forest department to take swift action to capture the monkey and prevent any further untoward incidents.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Banka की और खबरेंMore from Banka

व्यापारविकास

शंभूगंज यूको बैंक में बिजली गुल, कामकाज ठप: दिनभर ग्राहक परेशान

बांका जिले के शंभूगंज स्थित यूको बैंक शाखा में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिनभर बैंकिंग कार्य ठप रहा। जेनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण नकद निकासी, जमा और पासबुक अपडेट जैसी सभी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों ग्राहकों को बिना लेन-देन के मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्राहकों ने इस समस्या को पुरानी बताया और कहा कि पिछले एक वर्ष से यह स्थिति बनी हुई है। क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक ने बताया कि जेनरेटर की जगह यूपीएस और बैटरी की व्यवस्था है, लेकिन लंबे समय तक बिजली न रहने से कार्य प्रभावित हुआ।

Dainik Bhaskar · 📍 शंभूगंज