प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Araria#araria#raincut

अररिया में त्रिशुलिया घाट पुल के पास सड़क पर रेन कट से बढ़ा खतरा

Rain Cut Poses Danger Near Trishulia Ghat Bridge in Araria

Dainik Bhaskar22 जुलाई 2026
त्रिशुलिया घाट पुलपरमान नदीपिछले चार-पांच दिनों से

अररिया जिले में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। अररिया शहर के परमान नदी स्थित त्रिशुलिया घाट पुल के समीप सड़क पर बना रेन कट लगातार फैलता जा रहा है, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी रेन कट की समस्या हुई थी, जिसकी संबंधित विभाग ने मरम्मत कराई थी। हालांकि, लगातार बारिश के कारण मिट्टी का कटाव फिर से शुरू हो गया है। अब सड़क का एक हिस्सा कमजोर हो गया है और रेन कट धीरे-धीरे चौड़ा होता जा रहा है। इससे भारी वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, खासकर रात के समय और बारिश के दौरान। कई वाहन चालक एहतियात के तौर पर धीमी गति से गुजर रहे हैं, फिर भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय कटाव रोकने के लिए मजबूत सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए।

बारिश का दौर अभी जारी है, ऐसे में यदि जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो रेन कट और अधिक फैल सकता है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होगा, बल्कि किसी अप्रिय घटना की संभावना भी बढ़ सकती है। स्थानीय लोग प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

The intermittent rainfall over the past four to five days in Araria district has begun to impact the roads. Near the Trishulia Ghat Bridge over the Parman River in Araria city, a rain cut on the road is continuously widening, increasing the risk of accidents for commuters.

According to local residents, this spot had previously experienced a similar rain cut issue, which was subsequently repaired by the concerned department. However, incessant rainfall has once again led to soil erosion. A section of the road has now become weak, and the rain cut is gradually expanding, causing difficulties for heavy vehicles, two-wheelers, and pedestrians alike.

Commuters express concern that a major accident could occur at any time if timely repairs are not undertaken, especially during nighttime and rainy conditions. Many drivers are passing through cautiously at slow speeds, yet the fear of an accident persists. Local citizens have urged the administration and the relevant department to implement a permanent solution immediately. They emphasize the need for robust protective measures to prevent further erosion, rather than just temporary repairs.

With the current spell of rain ongoing, if necessary steps are not taken soon, the rain cut could expand further, potentially damaging a larger section of the road. This would not only disrupt traffic but also heighten the possibility of an unfortunate incident. Local residents are awaiting prompt action from the administration.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Araria की और खबरेंMore from Araria