अरेर हाट के प्राथमिक विद्यालय में 14.62 लाख से बनेगा दो कमरों वाला नया भवन
New Two-Room Building for Arer Haat Primary School at ₹14.62 Lakh
बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भू-भाग की अरेर दक्षिणी पंचायत के अरेर हाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में 14.62 लाख रुपए की लागत से मनरेगा योजना के तहत दो कमरों वाला नया भवन बनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को बेनीपट्टी के कार्यक्रम पदाधिकारी संजीवन रंजन मिश्रा, कनीय अभियंता देव कंचन, पीटीए नयन रंजन, रोजगार सेवक बीरेंद्र कुमार और अरेर दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हितेंद्र भंडारी ने विद्यालय में भवन निर्माण के लिए रणनीति बनाई।
कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि नया भवन 27 फीट लंबा और 47 फीट चौड़ा होगा। इसके लिए जमीन की नापी का कार्य पूरा कर लिया गया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। स्कूल प्रांगण से पानी का निकास करवा दिया गया है, और अब साफ-सफाई के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
बेनीपट्टी की प्रखंड प्रमुख सोनी देवी और पूर्व जिला पार्षद राजेश यादव ने बताया कि यह विद्यालय कई वर्षों से जलजमाव की समस्या से ग्रस्त था। नए भवन के निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के पुराने भवन का मुख्य द्वार और किचन रूम जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया है। पंचायत स्तरीय फंड से स्कूल प्रांगण में चहारदीवारी, मिट्टीकरण, किचन शेड, फेबर ब्लॉक और दो कमरों वाला शौचालय भी बनाया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में जितने भी भूमिहीन विद्यालय हैं, उनके लिए जमीन उपलब्ध कराकर भवन निर्माण की योजना बनाई गई है, और कई जगहों पर कार्य शुरू हो चुका है।
A new two-room building will be constructed at the Primary School located in Arer Haat, under Arer Dakshini Panchayat in the eastern part of Benipatti block, at an estimated cost of ₹14.62 lakh. This project falls under the MGNREGA scheme. On Friday, officials including Sanjeevan Ranjan Mishra, Program Officer of Benipatti, Junior Engineer Dev Kanchan, PTA Nayan Ranjan, Employment Secretary Birendra Kumar, and Arer Dakshini Panchayat Mukhiya representative Hitendra Bhandari, strategized for the building construction at the school.
Program Officer Sanjeevan Ranjan Mishra stated that the new building would be 27 feet long and 47 feet wide. Land measurement has been completed, and construction work is set to begin promptly. Water has been drained from the school premises, and after cleaning, the construction will commence.
Benipatti Block Head Soni Devi and former District Councilor Rajesh Yadav mentioned that the school had been suffering from waterlogging for several years, and the new building would address this issue. The main gate and kitchen room of the old school building have been demolished using a JCB. Additionally, a boundary wall, soil filling, kitchen shed, paver blocks, and a two-room toilet will be constructed in the school premises using panchayat-level funds. A plan is also in place to provide land and construct buildings for all landless schools in the block, with work already initiated at several locations.
hamarazila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Madarsa Noorul Islam
NJGHI · Madhubani
raghopur balat high school
ज़िले की नई योजना