प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Begusarai#begusarai#bikeaccident

बछवाड़ा में बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Three Youths Injured in Bike Accident in Bachhwara, One Critical

Dainik Bhaskar25 जुलाई 2026
मुरली टोलप्रखंड: बछवाड़ाथाना: बछवाड़ाराष्ट्रीय राजमार्ग 122 बीशुक्रवार रात

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 122 बी पर मुरली टोल के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी राम साहनी के 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार, रमाकांत साहनी के 15 वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार और सीताराम साहनी के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घायल आयुष कुमार ने बताया कि वे विद्यापति से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर बनवारीपुर लौट रहे थे। मुरली टोल के पास सड़क पर गड्ढे होने के कारण उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई और वे गिरकर घायल हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. राजकमल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीनों मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Three bike-borne youths were seriously injured in a road accident on Friday night near Murli Toll on National Highway 122B, under the Bachhwara police station area in Begusarai district. The youths were returning from a wedding ceremony when the incident occurred. Local residents helped transport the injured to the Bachhwara Community Health Centre.

After receiving first aid, they were referred to the Sadar Hospital Begusarai for advanced treatment. The injured have been identified as Krishna Kumar (15), son of Ram Sahni; Ravi Kishan Kumar (15), son of Ramakant Sahni; and Ayush Kumar (16), son of Sitaram Sahni, all residents of Banwaripur village in the Bhagwanpur police station area.

Ayush Kumar stated that they were returning home to Banwaripur after attending a wedding ceremony in Vidyapati. He reported that their motorcycle lost control and they fell due to potholes on the road near Murli Toll. Dr. Rajkamal, the treating physician at Bachhwara Community Health Centre, confirmed that all three patients were referred to Begusarai after primary treatment, adding that the condition of one of the injured remains critical.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Kundan Kumar · BJP · BEGUSARAI क्षेत्र की खबरें →

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai