प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#PaschimChamparan#lokadalat#bagaha

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लाखों का जुर्माना वसूला

National Lok Adalat Organized at Bagaha Civil Court Complex, Lakhs in Fines Collected

Dainik Bhaskar17 सितंबर 2026
बगहाव्यवहार न्यायालय परिसरशनिवार

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष सह प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश असिताब कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सामाजिक रिश्ता कायम करने का एक उचित माध्यम है। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मिलन कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे विवाद मुकदमा का रूप धारण कर लेते हैं, और लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच वैमनस्य समाप्त कर भाईचारा स्थापित कराना है।

इस लोक अदालत में वादों के निपटारे से कई फायदे हैं, जैसे बिना न्याय शुल्क के मामलों का निपटारा हो जाता है और समय व धन की बचत होती है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा से संबंधित कुल 35 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 27 का तत्काल निष्पादन किया गया। समझौते के बाद विद्युत विभाग को कुल 1.15 लाख रुपये की विद्युत विपत्र राशि भी प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, परिवहन विभाग में पिछले 90 दिनों में विभिन्न जुर्माना के निष्पादन को लेकर शहर के विपिन स्कूल परिसर और बगहा अनुमंडल परिसर में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। डीटीओ अमित राज ने बताया कि अब तक एक हजार से ज्यादा मामलों का निष्पादन हुआ है, जिसमें पुलिस और परिवहन विभाग के मामले शामिल हैं। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से 9 लाख 48 हजार रुपये और पुलिस की ओर से 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर बगहा एसपी राजेश कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी, एडीजे चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र सहित अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लोक अदालत में बैंक ऋण, आपराधिक शमनीय मामले, चेक बाउंस, यातायात चालान, दूरसंचार, बिजली-पानी, वन विभाग, मापतौल, प्रमाणपत्र मामले, श्रम, खान एवं खनिज, पर्यावरण से जुड़े शमनीय मामलों के साथ वैवाहिक विवाद सहित अन्य सुलहनीय मामलों की सुनवाई की गई।

A National Lok Adalat was organized at the Bagaha Civil Court Complex on Saturday. Presiding over the event, District Legal Services Authority In-charge Chairman and Principal District Sessions Judge in-charge, Asitab Kumar, stated that the National Lok Adalat serves as an effective platform for fostering social harmony. Principal Judge of the Family Court, Milan Kumar, highlighted that minor disputes often escalate into lawsuits, and the Lok Adalat aims to resolve animosity between parties and promote brotherhood.

He emphasized the numerous benefits of resolving cases through Lok Adalat, including the settlement of disputes without court fees, saving both time and money. Out of 35 cases presented by the Electricity Supply Division, Bagaha, 27 were immediately resolved. Following the settlements, the electricity department received a total of Rs 1.15 lakh in bill payments.

Furthermore, Lok Adalats were also held at Vipin School premises and Bagaha Sub-divisional complex over the past 90 days to settle various fines related to the transport department. DTO Amit Raj reported that over a thousand cases, including those from the police and transport departments, have been resolved to date. During this period, the transport department collected fines amounting to Rs 9.48 lakh, and the police department collected Rs 7 lakh.

The National Lok Adalat at the Bagaha Civil Court Complex was inaugurated by Additional Sessions Judge-I and Sub-divisional Legal Services Committee Chairman, Manish Kumar Dwivedi. Bagaha SP Rajesh Kumar, SDM Chandni Kumari, ADJ IV Manvendra Mishra, and other judicial and administrative officials were present. The Lok Adalat heard various amicable cases, including bank loans, compoundable criminal cases, cheque bounce, traffic challans, telecom, electricity-water, forest department, weights and measures, certificate cases, labor, mines and minerals, environmental issues, and matrimonial disputes.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Paschim Champaran की और खबरेंMore from Paschim Champaran