प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Patna#bakhtiyarpurfire#patnatragedy

बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड: सास, बहू और बच्ची जिंदा जले, इलाके में मातम

Horrific Fire in Bakhtiyarpur: Mother-in-law, Daughter-in-law, and Child Burn Alive

ETV Bharat22 अगस्त 2026
पुरानी बाईपासथाना: बख्तियारपुर

पटना: पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास में एक हार्डवेयर की दुकान और घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में पंकज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रीमा देवी, 70 वर्षीय मां गीता देवी और 6 माह की मासूम आस्था की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंकज कुमार की दुकान और घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस अग्निकांड में पंकज कुमार के परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मोनी देवी की छह माह की पुत्री आस्था, जो पंकज कुमार के गोतिया की नातिन बताई जा रही है, भी आग की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, मोनी देवी खुद जख्मी हो गईं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आयुष श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस-प्रशासन के साथ स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुट गए, जिससे आग को नियंत्रित किया जा सका और आसपास के इलाके में बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस अधिकारी, बख्तियारपुर ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है और एक बच्ची पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रही, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के बाद जांच की जाएगी, जिसके बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Patna: A horrific fire broke out in a hardware shop and house belonging to Pankaj Kumar in the Old Bypass area, under Bakhtiyarpur police station in Patna district, causing widespread panic. In this tragic incident, Pankaj Kumar's 45-year-old wife Reema Devi, 70-year-old mother Geeta Devi, and 6-month-old infant Astha were burnt alive. The entire area is gripped by grief following the incident.

According to local residents, the fire suddenly engulfed Pankaj Kumar's shop and residence, quickly escalating into a massive blaze. Those inside the house had no chance to react. Three members of Pankaj Kumar's family perished in the inferno. Astha, the six-month-old daughter of Moni Devi, identified as Pankaj Kumar's extended family's granddaughter, also fell victim to the flames. Moni Devi herself sustained injuries and is currently undergoing treatment.

Upon receiving information about the incident, Bakhtiyarpur police, fire department personnel, and administrative officials promptly arrived at the scene. Sub-Divisional Police Officer Ayush Srivastava and Station House Officer Devanand Sharma assessed the situation and supervised relief and rescue operations. Local villagers, alongside the police and administration, joined the rescue efforts, which helped bring the fire under control and prevented a larger disaster in the vicinity.

Bakhtiyarpur police officials stated that three people have died, and one child managed to save her life by jumping from the first floor, subsequently being admitted to the hospital. The exact cause of the fire remains unclear at present. An investigation will commence after the fire is completely extinguished by firefighters, which is expected to reveal the actual cause. Police are investigating the entire matter and assessing the extent of the damage caused by the fire.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

गंगा (Gandhighat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.95 मी. ऊपर

गंगा (Hathidah)खतरे के निशान से ऊपर, 0.60 मी. ऊपर

गंगा (Dighaghat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.16 मी. ऊपर

पूरी बाढ़ स्थिति →

Patna की और खबरेंMore from Patna