प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Banka#banka#katoria

बांका डीएम ने कटोरिया के तसर अग्र परियोजना केंद्र का किया निरीक्षण, उपयोग न होने पर जताई नाराजगी

Banka DM Inspects Katoria Tussar Project Center, Expresses Displeasure Over Underutilization

Dainik Bhaskar10 सितंबर 2026
करझौसाप्रखंड: कटोरियातसर अग्र परियोजना केंद्र, इनारावरणबुधवार

बांका। कटोरिया प्रखंड के करझौसा गांव स्थित तसर अग्र परियोजना केंद्र, इनारावरण का बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पाया कि केंद्र परिसर में बने पांच बीजागार भवन, ककून बैंक भवन और प्रशासनिक भवन का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। इसके साथ ही परिसर के रख-रखाव में भी कमी पाई गई, जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बांका को केंद्र के बेहतर उपयोग और रख-रखाव के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि तसर अग्र परियोजना केंद्र तसर किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके प्रभावी उपयोग से किसानों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीपीएम जीविका, डीपीओ प्लानिंग और प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग शाखा को संयुक्त रूप से केंद्र के रख-रखाव और उपयोग से संबंधित कार्य योजना सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, केंद्र के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने और पत्राचार करने के लिए भी कहा गया। ककून बैंक के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की शीघ्र खरीद और अधिष्ठापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि केंद्र के सभी भवनों और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि तसर उत्पादक किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

Banka. District Magistrate Anshul Aggarwal inspected the Tussar Advance Project Center at Inaravaran, located in Karjhausa village of Katoria block, on Wednesday. During the inspection, the DM found that the five seed house buildings, cocoon bank building, and administrative building within the center's premises were not being properly utilized. Additionally, deficiencies in the maintenance of the premises were noted, prompting the DM to express strong displeasure.

The DM instructed the General Manager of the District Industries Center, Banka, to prepare a detailed action plan for the better utilization and maintenance of the center and ensure necessary actions are taken. He emphasized that the Tussar Advance Project Center is crucial for tussar farmers, and its effective use would directly benefit them.

District Magistrate Aggarwal directed the General Manager of the District Industries Center, DPM Jeevika, DPO Planning, and the officer in charge of the Banking Branch to jointly submit an action plan regarding the center's maintenance and utilization within seven days. Furthermore, coordination and correspondence with relevant departments were advised to ensure the availability of essential resources for the center. Instructions were also given to expedite the procurement and installation process for necessary machinery and equipment for the cocoon bank. The DM made it clear that effective utilization of all buildings and resources at the center must be ensured to maximize benefits for tussar-producing farmers.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बांका ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Puran Lal Tudu · BJP · KATORIA (ST) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) · आवास निर्माण के लिए किस्तों में वित्तीय सहायता विवरण →

Banka की और खबरेंMore from Banka