प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Banka#banka#trafficjam

बांका बाजार में रात 9 बजे नो-एंट्री खुलते ही भीषण जाम, लोग परेशान

Traffic Jam in Banka Market as No-Entry Opens at 9 PM, Causing Public Distress

Dainik Bhaskar22 जुलाई 2026
बांका बाजारगांधी चौक, बस स्टैंडरात 9 बजे

बांका शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। रात 9 बजे ही नो-एंट्री खुल जाने के कारण मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पहले जहां भारी वाहनों की आवाजाही रात 10 बजे के बाद शुरू होती थी, वहीं समय में बदलाव के बाद अब एक घंटे पहले ही ट्रकों का प्रवेश शुरू हो जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही रात 9 बजे नो-एंट्री खुलती है, शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। इन भारी वाहनों की संख्या इतनी अधिक होती है कि छोटे वाहन, बाइक और पैदल चलने वाले लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। खासकर गांधी चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार इलाके में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। तेज रफ्तार से गुजरते ट्रक भी लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समय ग्राहकों की आवाजाही रहती है, लेकिन जाम और भारी वाहनों के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर इस व्यवस्था में सुधार करने की अपील की है। उनकी मांग है कि पहले की तरह रात 10 बजे ही नो-एंट्री खुलने का समय बहाल किया जाए। पहले रात 10 बजे नो-एंट्री खुलने से बाजार का कामकाज लगभग समाप्त हो जाता था और सड़कों पर भीड़ कम रहती थी, जिससे ट्रकों की आवाजाही से कोई खास दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब 9 बजे ही भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Banka city's traffic management is currently in disarray. The opening of the 'no-entry' rule for heavy vehicles at 9 PM, an hour earlier than before, is causing severe traffic jams in the main market area. Previously, heavy vehicles were allowed to enter after 10 PM, but the change in timing has led to significant inconvenience for residents.

Local residents report that as soon as the no-entry rule is lifted at 9 PM, long queues of trucks form on the city's main roads. The sheer volume of these heavy vehicles makes it extremely difficult for smaller vehicles, motorcycles, and pedestrians to navigate. The situation is particularly critical in areas like Gandhi Chowk, the Bus Stand, and the main market. Fast-moving trucks also pose a safety hazard, increasing the risk of accidents.

Shopkeepers in the area state that the evening hours are crucial for customer footfall, but the traffic congestion and heavy vehicles are negatively impacting their businesses. Citizens have appealed to the administration to intervene promptly and rectify the situation. They demand that the no-entry timing be reverted to 10 PM, as it was previously. This earlier timing allowed market activities to largely conclude and roads to be less crowded before heavy vehicles began their movement, preventing such severe traffic issues.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Banka की और खबरेंMore from Banka

स्वास्थ्य

अमरपुर रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर: युवाओं ने दिखाया उत्साह, 24 बार रक्तदान करने वाले सन्नी साह ने किया प्रेरित

अमरपुर रेफरल अस्पताल में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को दूर करना था। जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन के आह्वान पर ऐसे शिविर जिले भर में आयोजित हो रहे हैं। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार साह पप्पू और समाजसेवी अनिल कुमार दारुका ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। समाजसेवी सन्नी कुमार साह, जो स्वयं 24 बार रक्तदान कर चुके हैं और 500 से अधिक लोगों को प्रेरित किया है, ने युवाओं के उत्साह की सराहना की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप्ती ने रक्तदान के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला, बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Dainik Bhaskar · 📍 अमरपुर