प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Banka#bihar#banka

बांका में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाली शिक्षिका बर्खास्त, शिक्षा सेवक भी चयनमुक्त

Teacher Fired, Shiksha Sevak Removed in Banka Over Fake Certificates

FirstBihar9 सितंबर 2026
भूरना कन्या, फूलजोरापंचायत: भूरनाप्रखंड: बाराहाट, चांदनथाना: बाराहाटसोमवार

बांका जिले में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रही एक नियोजित शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, फर्जी मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित एक शिक्षा सेवक को भी तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त कर दिया गया है। निगरानी जांच में दोनों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

पहला मामला बाराहाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भूरना कन्या से संबंधित है, जहां नियोजित शिक्षिका कमला देवी कार्यरत थीं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद विभागीय निर्देश पर कमला देवी के खिलाफ बाराहाट थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलते ही शिक्षिका स्कूल और अपने गांव से फरार हो गई हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के निर्देश पर पंचायत नियोजन समिति भूरना ने सोमवार को कमला देवी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।

दूसरा मामला चांदन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फूलजोरा से जुड़ा है, जहां शिक्षा सेवक बालमुकुंद तुरी कार्यरत थे। एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद डीपीओ साक्षरता ने बालमुकुंद तुरी को मूल शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। विभागीय जांच के दौरान बालमुकुंद तुरी उपस्थित नहीं हुए और उनके मैट्रिक प्रमाण पत्र को किसी मान्यता प्राप्त वैध बोर्ड द्वारा जारी नहीं पाया गया। प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठने के बाद, विभाग ने कार्रवाई करते हुए डीपीओ साक्षरता ने चयन समिति और विद्यालय प्रधान को बालमुकुंद तुरी को तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त करने का आदेश दिया। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के इन दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप है।

In Bihar's Banka district, a contract teacher who secured a government job using forged educational certificates has been dismissed. Additionally, a Shiksha Sevak (education volunteer) selected on the basis of a fake matriculation certificate has also been removed from service with immediate effect. The Education Department took action against both after vigilance investigations confirmed the certificates were fraudulent.

The first case involves Kamla Devi, a contract teacher posted at Primary School Bhurna Kanya in Barahat Block. An investigation by the Vigilance Investigation Bureau revealed her educational certificates were fake. Subsequently, an FIR was lodged against Kamla Devi at Barahat Police Station under sections of fraud and forgery. Upon learning of the FIR, the teacher absconded from both the school and her village. Police are currently searching for her. Following instructions from the District Education Officer (DEO), the Bhurna Panchayat Planning Committee issued an order on Monday to terminate Kamla Devi's services.

The second incident occurred at Primary School Phuljora in Chandan Block, where Shiksha Sevak Balmukun Turi was employed. A local resident's complaint prompted the DPO Literacy to instruct Balmukun Turi to present his original educational documents for verification. During the departmental inquiry, Turi failed to appear, and his matriculation certificate was found not to have been issued by any recognized valid board. Following questions regarding the certificate's authenticity, the department initiated action. The DPO Literacy ordered the selection committee and the school principal to remove Balmukun Turi from service with immediate effect. These actions against individuals holding government positions based on fake certificates have caused a stir within the Education Department.

स्रोत: FirstBihar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बांका ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) · आवास निर्माण के लिए किस्तों में वित्तीय सहायता विवरण →

Banka की और खबरेंMore from Banka