प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Banka#banka#youthdeath

बांका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Youth Dies During Treatment at Banka Sadar Hospital, Family Alleges Exploitation by Contractor

Dainik Bhaskar21 जुलाई 2026
भूरना गांवथाना: बाराहाट थानासदर अस्पताल बांकासोमवार देर रात

बांका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बाराहाट थाना क्षेत्र के भूरना गांव निवासी 18 वर्षीय विष्णु लैया की मौत हो गई। परिजनों ने बेंगलुरु के एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विष्णु को बेहतर रोजगार का झांसा देकर बेंगलुरु ले जाया गया था, जहाँ बीमार होने के बावजूद उससे जबरन काम करवाया गया और समय पर इलाज नहीं कराया गया।

मृतक विष्णु लैया, बबलू लैया के बेटे थे और उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उनका सात माह का एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, लगभग दो माह पहले जमदाहा थाना क्षेत्र के गोड्डाजोर बैठाबांध निवासी कुंदन यादव नामक ठेकेदार विष्णु और उनके चाचा मदन लैया को बेंगलुरु ले गया था। वहाँ उनसे लेबर और साफ-सफाई का काम करवाया जाने लगा।

शुरुआती एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद विष्णु की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार को बीमारी की जानकारी देने के बावजूद उसने उचित इलाज नहीं कराया और न ही काम से छुट्टी दी। उन्हें केवल मेडिकल स्टोर से दवा दी जाती थी और लगातार काम करने का दबाव बनाया जाता था। विष्णु के पिता बबलू लैया ने बताया कि बाद में उनके बेटे से संपर्क टूट गया और ठेकेदार ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।

विष्णु के चाचा मदन लैया ने बताया कि जब विष्णु की हालत बहुत बिगड़ गई तो उन्होंने ठेकेदार से उसे घर भेजने की मांग की, लेकिन उसने सिर्फ दवा देकर काम जारी रखा और बाद में एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। मदन के अनुसार, पिछले 15 दिनों से विष्णु ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था, फिर भी उसे घर नहीं आने दिया जा रहा था। विरोध करने पर ठेकेदार गाली-गलौज करता था और राशन व खर्चे देने से मना कर देता था।

आखिरकार, मदन लैया किसी तरह विष्णु को ठेकेदार के चंगुल से निकालकर घर के लिए रवाना हुए। सोमवार को वे जसीडीह स्टेशन पहुंचे और वहां से सीधे बांका सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि, हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण सोमवार देर रात इलाज के दौरान विष्णु ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने ठेकेदार कुंदन यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। सदर अस्पताल बांका में पदस्थापित एसआई महेश कुमार महतो ने बताया कि मृतक के पिता का आवेदन ले लिया गया है और परिजन शव अपने साथ घर ले गए हैं।

An 18-year-old youth, Vishnu Laiya, a resident of Bhurna village under Barahat police station in Banka, died during treatment at Banka Sadar Hospital. His family has leveled serious allegations against a contractor from Bengaluru, claiming that Vishnu was lured with promises of better employment and higher earnings, but was forced to work despite being ill and denied timely medical treatment.

Vishnu Laiya, son of Bablu Laiya, was married about a year ago and had a seven-month-old son. According to his family, approximately two months ago, a contractor named Kundan Yadav, from Goddajor Baithabandh under Jamdaha police station, took Vishnu and his uncle Madan Laiya to Bengaluru. There, they were made to do labor and cleaning work.

Initially, everything was normal for about a month, but then Vishnu's health deteriorated. The family alleges that despite informing the contractor about his illness multiple times, he neither provided proper treatment nor granted leave from work. They were only given medicines from a medical shop and continuously pressured to work. Vishnu's father, Bablu Laiya, stated that contact with his son was completely lost later, and the contractor blocked his mobile number.

Vishnu's uncle, Madan Laiya, recounted that when Vishnu's condition worsened significantly, he demanded that the contractor send him home. However, the contractor merely provided medicine and continued to make him work, later arranging treatment from a quack doctor. Madan said that Vishnu had been unable to speak properly for the last 15 days, yet he was not allowed to return home. When he protested, the contractor would abuse him and refuse to provide rations or expenses, saying, "If you don't work, how will I feed you?"

Finally, Madan Laiya managed to rescue Vishnu from the contractor's clutches and started for home. On Monday, they reached Jasidih station and were brought directly to Banka Sadar Hospital. However, due to his extremely critical condition, Vishnu passed away during treatment on Monday night.

Following the youth's death, his family was inconsolable at the Sadar Hospital. The incident has been reported to the police, who have initiated an investigation. The family is demanding strict legal action against contractor Kundan Yadav and a fair inquiry into the entire matter. Sub-Inspector Mahesh Kumar Mahto, posted at Sadar Hospital Banka, confirmed that the deceased's father's application has been received, and the family took the body home.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Banka की और खबरेंMore from Banka