प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Bhagalpur#banka#snakebite

बांका: सांप काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान

Youth Dies of Snakebite in Banka After Family Relies on Witchcraft, Delays Treatment

Dainik Bhaskar23 जुलाई 2026
महादा गांवथाना: रजौन थानाबुधवार देर रात

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के महादा गांव में एक युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक पर भरोसा करने के कारण युवक ने अपनी जान गंवा दी। मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

घटना बुधवार देर रात की है। सत्यम अपने घर में सो रहा था, तभी सुबह करीब चार बजे उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया। झाड़-फूंक में कई घंटे बीत गए, जिससे सत्यम की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई, तब उसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सत्यम को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान सत्यम कुमार की मौत हो गई।

मृतक की फुआ जयमंती देवी ने बताया कि सांप काटने के बाद झाड़-फूंक में समय बर्बाद होने के कारण उसे लगभग आठ बजे भागलपुर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जयमंती देवी ने यह भी बताया कि परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता क्योंकि उन्हें किसी तरह का सरकारी फायदा नहीं चाहिए।

A young man, Satyam Kumar, died in Mahada village, under Rajoun police station in Banka district, after being bitten by a poisonous snake. His family's reliance on traditional healers (jhad-phoonk) instead of timely medical treatment led to his demise.

The incident occurred late Wednesday night. Satyam was sleeping at home when he was bitten by a snake around 4 AM. Instead of taking him to a hospital immediately, his family opted for local jhad-phoonk rituals, wasting several crucial hours. During this time, Satyam's condition deteriorated rapidly.

When his health became critical, he was finally taken to the Rajoun Community Health Center. After initial treatment, doctors referred him to Mayaganj Hospital for better care. However, by the time he reached the hospital, it was too late. Satyam Kumar passed away during treatment.

His aunt, Jaymanti Devi, stated that after the snakebite, precious time was lost in jhad-phoonk, and he was brought to the Bhagalpur hospital around 8 AM. Doctors declared him dead upon examination. Jaymanti Devi also mentioned that the family does not wish for a post-mortem, stating they do not seek any government benefits.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Bhagalpur की और खबरेंMore from Bhagalpur

स्वास्थ्य

भागलपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद बांका में बढ़ाई गई निगरानी

भागलपुर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट आरएफ-5 का मरीज मिलने के बाद बांका जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। सदर अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं। अस्पतालों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी लक्षण वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सैंपल जांच के लिए भेजने को कहा गया है। ऑक्सीजन, दवाओं और आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों की भी समीक्षा की जा रही है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Dainik Bhaskar · 📍 सदर अस्पताल