बेगूसराय में NH-31 पर चलती बाइक में लगी आग, पति-पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचे
Bike Catches Fire on NH-31 in Begusarai, Couple and Child Narrowly Escape
बेगूसराय में सोमवार रात NH-31 पर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी के पास बाइक धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा बाल-बाल बच गए।
मनियप्पा गांव निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बेगूसराय बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी के समीप पहुंचते ही उन्हें बाइक के इंजन से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। विजय ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक रोकी और अपनी पत्नी व बच्चे को सुरक्षित दूरी पर ले गए। इससे पहले कि वे आग लगने का कारण समझ पाते, बाइक से लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई।
सड़क के बीचों-बीच जलती बाइक को देखकर वाहनों की आवाजाही थम गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदार और राहगीर मदद के लिए आगे आए। लोगों ने पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीक के कारण हुआ होगा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
A moving motorcycle suddenly caught fire on NH-31 in Begusarai on Monday night. The incident occurred in the Nagar police station area, near the fruit market at Traffic Chowk, where the bike was completely engulfed in flames. Fortunately, the couple and their child riding the motorcycle narrowly escaped unhurt.
Vijay Kumar, a resident of Maniyappa village, was returning home with his wife and child after shopping in Begusarai market. As they approached the fruit market near Traffic Chowk, they noticed thick smoke emanating from the bike's engine. Vijay, showing great presence of mind, immediately stopped the bike and moved his wife and child to a safe distance. Before they could ascertain the cause, flames erupted from the bike, and within moments, the entire vehicle was engulfed in fire.
The sight of the burning bike in the middle of the road brought traffic to a halt, and a large crowd gathered at the spot. Local shopkeepers and passersby came forward to help. People managed to extinguish the fire after considerable effort using water. The exact cause of the fire is yet to be determined, but it is suspected to have been caused by a short circuit or fuel leak. No casualties were reported in the incident, averting a major disaster.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group