प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Madhubani#benipatti#robbery

बेनीपट्टी में डकैती: पुलिस के हाथ खाली, SIT गठित

Benipatti Robbery: Police Empty-Handed, SIT Formed

Dainik Bhaskar25 अगस्त 2026
सरिसब गांवप्रखंड: बेनीपट्टीथाना: बेनीपट्टी थानारत्ना चौकशनिवार देर रात

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसब गांव में विगत शनिवार देर रात हुई डकैती की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शुभचंद्र झा के घर में उनकी पत्नी फुलदाई देवी को बंधक बनाकर, हाथ-पांव व मुंह बांधकर बेरहमी से मारपीट कर डकैती को अंजाम दिया गया था। सोमवार को संवाद प्रेषण तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी और न ही किसी डकैत की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस अभी भी अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है।

इस घटना के उद्भेदन के लिए मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में बेनीपट्टी के प्रभारी डीएसपी अंकुर कुमार, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार और पर्यवेक्षकीय पुलिस इंस्पेक्टर राजनंदन कुमार को शामिल किया गया है।

रविवार को पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए एसएसबी के खोजी कुत्ते की भी मदद ली थी, जो सरिसब गांव के रत्ना चौक तक गया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध भी हिरासत में नहीं लिया जा सका है। पुलिस डकैती में शामिल चार अपराधियों में से एक को भी पकड़ने में नाकाम रही है।

Two days after a late-night robbery in Sarisab village, Benipatti police in Madhubani district remain empty-handed. The incident, which occurred last Saturday, involved masked assailants tying up and brutally assaulting Fuladai Devi, wife of Shubchandra Jha, before looting their home. As of Monday, police had made no arrests and had not reached any concrete conclusions regarding the crime.

In response to the lack of progress, Madhubani SSP Yogendra Kumar has formed a Special Investigation Team (SIT) led by Rural SP Shivam Dhakad. The team comprises Benipatti's In-charge DSP Ankur Kumar, Circle Police Inspector Akhilesh Kumar, Police Inspector and Station Head Anoop Kumar, and Supervisory Police Inspector Rajnandan Kumar.

On Sunday, the police also utilized an SSB sniffer dog to investigate the crime scene. The dog tracked a scent to Ratna Chowk in Sarisab village. However, no suspects have been detained for questioning, and none of the four alleged robbers have been apprehended.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

कमला बलान (Jhanjharpur)चेतावनी स्तर, 0.30 मी. नीचे

कमला (Jainagar)सामान्य, 0.72 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Vinod Narayan Jha · BJP · BENIPATTI क्षेत्र की खबरें →

Madhubani की और खबरेंMore from Madhubani

शिक्षा

केंद्रीय विद्यालय मधुबनी और झंझारपुर में संविदा शिक्षक बहाली स्थगित, एनटीटी प्रमाणपत्रों पर सवाल

मधुबनी और झंझारपुर केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय 17 सितंबर को प्रभारी प्राचार्यों द्वारा जारी सूचना में सामने आया। अब अगले साल जनवरी-फरवरी में अन्य केंद्रीय विद्यालयों के साथ ही इन विद्यालयों में भी बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 25 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में अत्यधिक भीड़ के कारण अफरातफरी मची थी, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। छह पदों के लिए लगभग चार हजार आवेदनों पर सवाल उठ रहे हैं। निजी संस्थानों द्वारा जारी एनटीटी प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि सरकारी स्तर पर इनकी कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

jagran.com · 📍 जवाहर नवोदय विद्यालय रा…