बिहार में 25 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, रैपिडो चालकों को लालच देकर खुलवाए करंट अकाउंट
Bihar Cyber Police Uncovers Rs 25 Crore Cyber Fraud, Rapido Drivers Lured to Open Current Accounts
पटना: बिहार की राजधानी पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने फर्जी कॉरपोरेट या करंट अकाउंट के जरिए करीब 25 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह खुलासा पटना साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी संगीता कुमारी ने किया.
डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठग रैपिडो चालकों को अपने जाल में फंसा रहे थे. उन्हें बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले मोटी रकम का लालच दिया जाता था. इस लालच में आकर कुछ रैपिडो चालकों ने अपने नाम पर फर्जी तरीके से करंट अकाउंट खुलवाकर अपराधियों को दे दिए. इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था. पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 1121/26, दिनांक 15 अगस्त 2026 के तहत कार्रवाई की है.
तकनीकी अनुसंधान और सुरागों के आधार पर पुलिस ने पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से पहले आरोपी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर राजीव नगर थाना क्षेत्र से दूसरे आरोपी को पकड़ा गया, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी बक्सर जिले से हुई. गिरफ्तार आरोपियों में प्रभाकर कुमार, अमित कुमार और दीपक कुमार रावत शामिल हैं. इनमें से दो रैपिडो चालक हैं और तीसरा जमुई जिले का निवासी है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 4 से 5 हजार रुपये मिलते थे, जिससे वे महीने में 40 से 50 हजार रुपये तक कमा लेते थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और एक चेक बरामद किया है. इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालकों की पहचान करने में जुटी है.
Patna: The Cyber Police in Patna, Bihar, have busted a large cyber fraud network, arresting three individuals suspected of defrauding approximately Rs 25 crore through fake corporate or current accounts. This was revealed by Patna Cyber Police Station इंचार्ज cum DSP Sangeeta Kumari.
DSP Kumari stated that recently, cyber fraudsters had been targeting Rapido drivers, luring them with substantial sums of money in exchange for providing bank accounts. Succumbing to this temptation, some Rapido drivers opened fraudulent current accounts in their names and handed them over to the criminals. These accounts were then used for transactions involving the embezzled funds. The police initiated action under Cyber Police Station Case Number 1121/26, dated August 15, 2026.
Based on technical investigation and leads, the police first arrested an accused from the Gandhi Maidan police station area in Patna. Following his information, a second accused was apprehended from the Rajiv Nagar police station area, while the third was arrested from Buxar district. The arrested individuals include Prabhakar Kumar, Amit Kumar, and Deepak Kumar Rawat. Two of them are Rapido drivers, and the third is a resident of Jamui district. During interrogation, the accused revealed that they received Rs 4,000 to Rs 5,000 per transaction, earning up to Rs 40,000 to Rs 50,000 monthly.
Police recovered five mobile phones, an ATM card, a chequebook, and a cheque from the arrested individuals. Examination of these digital pieces of evidence is expected to yield crucial information about other members of the network. A First Information Report (FIR) has been registered under various sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita and Sections 66(C) and 66(D) of the IT Act. All three arrested accused have been sent to judicial custody. The police are now working to identify the main operators of the entire network.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
गंगा (Gandhighat) — चेतावनी स्तर, 0.48 मी. नीचे
गंगा (Hathidah) — सामान्य, 0.65 मी. नीचे
गंगा (Dighaghat) — सामान्य, 1.45 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक