प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Munger#bihar#engineersassociation

गैर-तकनीकी पीटीए से प्राक्कलन व मापी पुस्तिका पर रोक की मांग

Bihar Engineers Demand Ban on Non-Technical PTAs Preparing Estimates and Measurement Books

Dainik Bhaskar5 सितंबर 2026
तारापुर

तारापुर। बिहार अवर अभियंता संघ ने ग्रामीण विकास विभाग से पंचायत तकनीकी सहायकों (पीटीए) द्वारा प्राक्कलन तैयार करने और मापी पुस्तिका के संधारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। संघ का कहना है कि पीटीए गैर-तकनीकी योग्यताधारी होते हैं, जबकि ये कार्य तकनीकी दक्षता और अनुभव की मांग करते हैं।

संघ के महामंत्री इं. गजेंद्र कुमार ने इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को एक पत्र भेजा है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी केवल तकनीकी योग्यताधारी कनीय अभियंताओं को ही सौंपी जाए। संघ ने तर्क दिया है कि भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, राजीव गांधी सेवा केंद्र, ग्रामीण हाट, चेक डैम और एक लाख सीएफटी से अधिक के मिट्टी कार्यों जैसे जटिल परियोजनाओं में एलएस (लेवलिंग सर्वे) और सीएस (क्रॉस सेक्शन) जैसे तकनीकी कार्य शामिल होते हैं। इन कार्यों के लिए विशेष तकनीकी जानकारी और अनुभव आवश्यक है।

संघ का मानना है कि उचित तकनीकी पृष्ठभूमि के बिना प्राक्कलन और मापी पुस्तिका तैयार करने से योजनाओं की गुणवत्ता, तकनीकी शुद्धता और पारदर्शिता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। महामंत्री ने बिहार लोक निर्माण संहिता का हवाला देते हुए कहा कि योजनाओं का प्राक्कलन तैयार करना और मापी पुस्तिका का संधारण करना कनीय अभियंताओं का वैधानिक कार्य है।

संघ ने याद दिलाया कि पहले मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पांच लाख रुपए से अधिक की योजनाओं का प्राक्कलन कनीय अभियंताओं द्वारा ही तैयार किया जाता था। पंचायत समिति की योजनाओं के तकनीकी कार्य भी कनीय अभियंताओं के ही जिम्मे थे। संघ ने एक जुलाई से लागू नई वीबी-जी राम जी योजना में भी इसी पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि पंचायत तकनीकी सहायक प्राक्कलन तैयार करने में सहयोग कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसका पूर्ण प्रभार नहीं दिया जाना चाहिए। संघ ने विभागीय संकल्प के तहत कनीय अभियंताओं को मिली तकनीकी स्वीकृति की शक्तियों का भी उल्लेख किया है।

Tarapur. The Bihar Junior Engineers' Association has urged the Rural Development Department to immediately halt the practice of non-technical Panchayat Technical Assistants (PTAs) preparing project estimates and maintaining measurement books. The association argues that PTAs lack the necessary technical qualifications and experience required for such complex tasks.

Engineer Gajendra Kumar, General Secretary of the association, has sent a letter to the Principal Secretary of the Rural Development Department, requesting that technical responsibilities be assigned exclusively to qualified junior engineers. The association highlighted that projects like building construction, Anganwadi centers, Rajiv Gandhi Seva Kendras, rural markets, check dams, and earthwork exceeding one lakh cubic feet involve intricate technical work such as LS (Levelling Survey) and CS (Cross Section), which demand specialized technical expertise and experience.

The association believes that allowing individuals without proper technical backgrounds to prepare estimates and measurement books could compromise the quality, technical accuracy, and transparency of development schemes. Kumar cited the Bihar Public Works Code, stating that preparing project estimates and maintaining measurement books are statutory duties meant for junior engineers.

The association recalled that previously, under MNREGA, junior engineers were responsible for preparing estimates for schemes exceeding five lakh rupees at the Gram Panchayat level. Technical work for Panchayat Samiti schemes was also handled by junior engineers. The association has called for the re-implementation of this system in the new VB-G Ram Ji scheme, which came into effect on July 1st. They clarified that while PTAs can assist in preparing estimates, they should not be given full charge. The association also referred to the technical sanctioning powers granted to junior engineers under departmental resolutions.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुंगेर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Ganga, Munger, Munger, Bihar: River Ganga at Munger in Munger district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 8:00 am today.

क्षेत्र के विधायक

Samrat Choudhary · BJP · TARAPUR क्षेत्र की खबरें →

Munger की और खबरेंMore from Munger