बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों की मतगणना आज, जानें कहां और कब तक आएंगे परिणाम
Bihar MLC Elections: Vote Counting for 8 Seats Today, Results Expected by Evening
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज मंगलवार को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। इनमें चार स्नातक एवं चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतगणना के लिए सभी संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए मतगणना प्रेक्षकों और कर्मियों की तैनाती की जा चुकी है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में पहले कुल मान्य वोटों का कोटा तय किया जाएगा, जो कुल मान्य वोटों का 50 फीसदी होता है। इसके बाद प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती की जाएगी। यदि प्रथम वरीयता के वोट तय कोटा से अधिक होते हैं, तभी जीत की संभावना बनेगी। इसमें कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों को एलिमिनेट करते हुए उनके दूसरी वरीयता के वोटों को आगे रहने वाले उम्मीदवारों के वोटों में जोड़ा जाएगा। इसी प्रक्रिया से वोटों की गिनती होगी और अंतिम परिणाम जारी होगा।
मतगणना केंद्र
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
* कोसी: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्णिया
* तिरहुत: प्रशासनिक भवन, एमआईटी कॉलेज, मुजफ्फरपुर
* पटना: बांकीपुर राजकीय कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पटना
* दरभंगा: प्रथम तल, खेल भवन सह व्यायामशाला, दरभंगा
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
* सारण: एसवीएन राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा सारण
* तिरहुत: प्रशासनिक भवन, एमआईटी, मुजफ्फरपुर
* पटना: बांकीपुर राजकीय कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पटना
* दरभंगा: दूसरा तल, खेल भवन सह व्यायामशाला, दरभंगा
आयोग के सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सीटों के चुनाव परिणाम शाम के बाद ही सामने आने की संभावना है। यदि किसी भी उम्मीदवार को तय कोटे के बराबर या उससे अधिक वोट नहीं मिलते हैं, तो वोटों की गिनती तब तक जारी रहेगी जब तक आगे रहने वाले उम्मीदवार को कोटा से अधिक वोट नहीं मिल जाते। स्नातक सीटों पर 14 टेबल और शिक्षक सीटों पर 7 टेबल पर मतगणना होगी। सुरक्षा और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Patna, Hindustan Bureau. Following the polling on October 23 for eight seats in the Bihar Legislative Council, vote counting will take place today, Tuesday, with election results expected to be announced. These include four graduate and four teacher constituency seats. Counting centers have been established at all concerned divisional headquarters. The Election Commission announced on Monday that vote counting will commence at 8 AM, with counting observers and personnel already deployed.
According to official sources from the Election Commission, for these ballot paper elections, a quota of valid votes will first be determined, which is 50% of the total valid votes. Subsequently, first preference votes will be counted. A candidate's victory is possible only if their first preference votes exceed the set quota. Candidates with fewer votes will be eliminated, and their second preference votes will be added to the votes of leading candidates. This process will continue until the final results are declared.
Counting Centers
Graduate Constituencies
* Kosi: Bihar School Examination Board Regional Office, Purnia
* Tirhut: Administrative Building, MIT College, Muzaffarpur
* Patna: Bankipur Government Girls Senior Secondary School, Patna
* Darbhanga: First Floor, Khel Bhawan cum Vyayamshala, Darbhanga
Teacher Constituencies
* Saran: SVN Government Girls Higher Secondary School, Chhapra Saran
* Tirhut: Administrative Building, MIT, Muzaffarpur
* Patna: Bankipur Government Girls Senior Secondary School, Patna
* Darbhanga: Second Floor, Khel Bhawan cum Vyayamshala, Darbhanga
Commission sources indicate that results for various seats are likely to emerge only after evening. If no candidate secures votes equal to or exceeding the quota, counting will continue until a leading candidate achieves more than the quota through the prescribed process. Vote counting will be conducted on 14 tables for graduate seats and 7 tables for teacher seats. All security and other arrangements have been completed.
hamarazila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना