प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#PaschimChamparan#biharpolice#alcoholprohibition

शराब के नशे में धुत बिहार पुलिस के दो जवान, डायल 112 की बाइक पर लड़खड़ाते वीडियो वायरल

Two Bihar Police Jawans Drunk, Stumbling on Dial 112 Bike; Video Goes Viral

ETV Bharat18 सितंबर 2026
बगहाथाना: रामनगर थानाडायल 112 की बाइक

बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में शराबबंदी कानून की निगरानी कर रही पुलिस पर ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रामनगर थाना क्षेत्र से दो पुलिसकर्मियों का कथित तौर पर नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और एसडीपीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में डायल 112 की बाइक के पास दो पुलिसकर्मी कथित रूप से नशे में झूमते और लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के सामने एक पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान सुरेंद्र कुमार मुनमुन पीटीसी और सुनील कुमार हवलदार के रूप में बताई जा रही है। दोनों रामनगर थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। हालांकि, ईटीवी भारत इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

मामले को लेकर रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। संबंधित पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और संबंधित पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियम के अनुसार एक्शन लिया जाएगा।

बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू है और पुलिस को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में खुद पुलिसकर्मियों के नशे में होने के आरोप ने कानून के पालन को लेकर आम लोगों में सवाल पैदा कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना की चर्चा जोरों पर है। पुलिस महकमे में इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला सुर्खियों में है और प्रशासन की ओर से पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

Bagaha: Serious questions have been raised against the police responsible for enforcing prohibition in Bagaha, West Champaran district, Bihar. A video has surfaced from the Ramnagar police station area, allegedly showing two policemen stumbling in an intoxicated state. The video has caused a stir within the police department, and the SDPO has ordered an investigation into the matter.

The viral video shows two policemen near a Dial 112 bike, allegedly swaying and stumbling under the influence of alcohol. One of the policemen is also seen with folded hands in front of local residents. Passersby recorded the entire incident and shared it on social media, quickly bringing the matter into public discussion.

The policemen seen in the video have been identified as Surendra Kumar Munmun PTC and Constable Sunil Kumar. Both are reportedly stationed at Ramnagar police station. However, ETV Bharat has not independently verified the video.

Ramnagar SDPO Satendra Ram stated that the incident has come to his attention. The concerned policemen have been sent for medical examination. Action will be taken against them according to the rules if they are found guilty in the investigation. He reiterated that the matter is being taken seriously and appropriate action will follow based on the medical report.

Bihar's prohibition law is strictly enforced, with the police responsible for its monitoring. Allegations of policemen themselves being intoxicated have raised questions among the public regarding the adherence to the law. The incident is being widely discussed locally. The police department is taking this matter seriously, and further action will be determined after the medical report is received. Currently, the entire incident is in the limelight following the video's release, with the administration emphasizing transparency.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Nand Kishor Ram · BJP · RAMNAGAR (SC) क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Bettiah Main Police Station

Paschim Champaran की और खबरेंMore from Paschim Champaran

विकास

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लाखों का जुर्माना वसूला

बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष असिताब कुमार ने इसे सामाजिक रिश्ता कायम करने का उचित माध्यम बताया। इस लोक अदालत में विद्युत विभाग के 35 में से 27 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जिससे विभाग को 1.15 लाख रुपये प्राप्त हुए। परिवहन विभाग ने भी पिछले 90 दिनों में लोक अदालतों के माध्यम से 9.48 लाख रुपये और पुलिस ने 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है, जिसमें एक हजार से अधिक मामले निपटाए गए। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीष कुमार द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें एसपी राजेश कुमार और एसडीएम चांदनी कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Bhaskar · 📍 बगहा