प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Madhubani#birbalpanjiyar#rashtriyalokmorcha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बने बीरबल पंजियार

Birbal Panjiyar Appointed National Secretary of Rashtriya Lok Morcha

Dainik Bhaskar28 सितंबर 2026
बेहटापंचायत: बेनीपट्टी नगर पंचायतप्रखंड: बेनीपट्टी

बेनीपट्टी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बीएस सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बेहटा निवासी बीरबल कुमार पंजियार को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बीरबल पंजियार अपने पद की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित एवं संचालित कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मनोनयन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीरबल पंजियार को बधाई दी है।

Benipatti. Birbal Kumar Panjiyar, a resident of Behta under Ward No. 13 of Benipatti Nagar Panchayat, has been appointed as the National Secretary of the Rashtriya Lok Morcha. The appointment letter, issued by the party's National General Secretary B.S. Singh alias Pappu Singh, states that the nomination was made under the direction of the National President. Singh expressed hope that Panjiyar would uphold the dignity and decorum of his post and play a crucial role in the party's planned and executed programs. Party leaders and workers have extended their congratulations to Panjiyar on his new role.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

कमला बलान (Jhanjharpur) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.00 मी. ऊपर

कमला (Jainagar) — सामान्य, 0.69 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Vinod Narayan Jha · BJP · BENIPATTI क्षेत्र की खबरें →

Madhubani की और खबरेंMore from Madhubani

मौसमविकास

बिहार में बाढ़ का कहर: सुपौल-बगहा के 10 से अधिक स्कूल बंद, एक लाख लोग प्रभावित, सड़क किनारे तंबू में गुज़र-बसर

नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे गंडक और कोसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सुपौल और बगहा में एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, और 10 से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बगहा में गंडक बराज से 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे 6 गांव टापू बन गए और सड़कें जलमग्न हो गईं। सुपौल के 65 गांवों में बाढ़ की स्थिति है, जहां 21 कम्युनिटी किचन शुरू किए गए हैं। प्रभावित लोग सड़क किनारे तंबू में रहने को मजबूर हैं और राहत कार्य जारी है।

Dainik Bhaskar · 📍 रेवहिया

राजनीतिविकास

हरलाखी में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद, मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

मधुबनी के हरलाखी प्रखंड की सोनई पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को भाला बेंगरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन किया, उन पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने भाला बेंगरा में जमीन चिन्हित की है, लेकिन मुखिया जानबूझकर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, मुखिया ने सोनई गांव में अधिक जनसंख्या के कारण वहीं भवन बनाने की मांग का हवाला दिया है।

Prabhat Khabar · 📍 भाला बेंगरा गांव