धनसोई के बधार में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Body of Middle-Aged Man Found in Dhansoi Fields, Murder Suspected
गुरुवार की सुबह धनसोई थाना क्षेत्र के मनिया और धरनीपुर गांव के बीच बधार में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान छतुपुर गांव निवासी करीब 55 वर्षीय सीताराम ठाकुर के रूप में की है।
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच मृतक की हत्या किए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक का पत्नी व लड़का नहीं है, एक लड़की है, जिसने फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधेड़ का शव मिलने के बाद से छतुपुर सहित आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
On Thursday morning, the discovery of a middle-aged man's body in the fields between Mania and Dharnipur villages, within the Dhansoi police station area, caused a stir in the locality. As news of the body spread, a large number of villagers from nearby areas gathered at the scene. Upon receiving information, Dhansoi Station House Officer (SHO) Vikas Kumar arrived with his police team, took the body into custody, and initiated an investigation.
Villagers identified the deceased as सीताराम ठाकुर (Sitaram Thakur), approximately 55 years old, a resident of Chhatupur village. Following the incident, there is widespread speculation among the villagers that the man was murdered, although the police have not yet confirmed these claims. Police stated that the exact cause of death would only be clear after the post-mortem report is received. SHO Vikas Kumar mentioned that the body has been sent for post-mortem, and further details can only be provided once the report is available. The deceased had no wife or son, but leaves behind a daughter, who has not yet filed any application. Police are investigating the case from all possible angles and are questioning the deceased's family members and local residents. The discovery of the body has led to various discussions in Chhatupur and surrounding villages. Police are currently awaiting the post-mortem report and other investigative findings to proceed with further action.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक