प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Supaul#supaul#chhatapur

छातापुर में 83% परिवारों के पास राशन कार्ड, 4000 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

Chhatapur Achieves 83% Ration Card Coverage, Aims for 4000 New Cards

livehindustan.com27 जुलाई 2026
छातापुरप्रखंड: छातापुरमनरेगा कार्यालय के सभागारसोमवार

सुपौल, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड मनरेगा कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख आशिया देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की संपुष्टि से हुई, जिसके बाद प्रश्नकाल काफी हंगामेदार रहा। सदस्यों ने कृषि, विद्युत, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास और अतिक्रमण सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रखंड के 83 प्रतिशत योग्य परिवार राशन कार्डधारी हैं। शेष पात्र लाभुकों के लिए राशन कार्ड बनाने का अभियान जारी है, जिसमें 4,000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 1,400 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण के मुद्दे पर बीडीओ ने बताया कि 18 मई को कार्रवाई निर्धारित थी, लेकिन पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण नहीं हो सकी। इस संबंध में अनुमंडल प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर पुलिस बल की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ धारा 126 के तहत कार्रवाई होगी।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी जमकर हंगामा हुआ। लक्ष्मीपुर खूंटी के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, उधमपुर के मुखिया महानंद प्रसाद यादव, चुन्नी के मुखिया शंभू कुमार सिंह और पंसस बिमल झा, राजकुमार सिंह, सावित्री देवी सहित कई सदस्यों ने यूरिया और डीएपी की निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री का आरोप लगाया। उन्होंने बीएओ पर भी कार्रवाई की मांग की। हर खेत तक बिजली पहुंचाने में देरी और विभागीय मनमानी का मुद्दा भी उठा, जिसमें ठेकेदार कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने नहरों में पानी की कमी, बस पड़ाव शिफ्टिंग में देरी, कबीर अंत्येष्टि और कन्या विवाह योजना के तहत लंबित भुगतान जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। गैड़ा और सुरसर नदी में कटाव की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। कटहरा पंचायत की पंसस सावित्री देवी ने कार्यकाल में एक भी योजना न मिलने का आरोप लगाया, जबकि राजकुमार सिंह ने योजना आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। बैठक में सीओ रविराज, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, उपप्रमुख संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Supaul, A representative. A general meeting of the Panchayat Samiti concluded on Monday at the MNREGA office auditorium in Chhatapur block, presided over by Block Head Aashiya Devi. The meeting began with the confirmation of previous proceedings, followed by a stormy question-and-answer session. Members vociferously raised issues related to various public welfare schemes, including agriculture, electricity, revenue, health, education, child development, and encroachment.

BDO Dr. Rakesh Gupta informed that 83 percent of eligible families in the block possess ration cards. The process of issuing ration cards to the remaining eligible beneficiaries is underway, with a target of creating 4,000 new ration cards, of which 1,400 applications have been received so far. Regarding encroachment along roadsides, the BDO stated that action was scheduled for May 18 but could not be carried out due to the unavailability of police force. A proposal will be sent to the sub-divisional administration requesting police force. He warned that those who re-encroach after removal would face action under Section 126.

Farmers' issues also led to considerable uproar in the meeting. Mukhiyas Kishore Kumar Munna (Laxmipur Khunti), Mahanand Prasad Yadav (Udhampur), Shambhu Kumar Singh (Chunni), and Panchayat Samiti members Bimal Jha, Rajkumar Singh, Savitri Devi, among others, alleged that urea and DAP fertilizers were being sold at prices much higher than the fixed rates. They demanded action against the Block Agriculture Officer (BAO). Delays in providing electricity to every field and departmental arbitrary practices were also raised, with allegations of illegal collection by contractor staff. Members also discussed issues such as water scarcity in canals, delays in shifting bus stands, pending payments under the Kabir Antyeshti and Kanya Vivah schemes. Concerns were also expressed about erosion in the Geda and Sursar rivers. Panchayat Samiti member Savitri Devi from Katahra Panchayat alleged that she had not received a single scheme during her tenure, while Rajkumar Singh accused discrimination in scheme allocation. The meeting was attended by CO Raviraj, SHO Pramod Jha, Deputy Head Sanjay Yadav, along with officials from various departments and public representatives.

स्रोत: livehindustan.com की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सुपौल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Basua, Supaul, Bihar: River Kosi at Basua in Supaul district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.

क्षेत्र के विधायक

Niraj Kumar Singh · BJP · CHHATAPUR क्षेत्र की खबरें →

Supaul की और खबरेंMore from Supaul