छठ को लेकर परसा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
Chhath Shoppers Flock Parsa Market, Police Deployed for Security
परसा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार की सुबह से ही परसा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. छठ पूजा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु फल, पूजा सामग्री, बांस से बने सूप-दउरा, अर्घ्य पात्र, चेंती, कलसूप सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए. सुबह से दोपहर तक बाजार में चहल-पहल बनी रही.
परसा बाजार, दरोगा राय चौक, हाई स्कूल चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर छठ पूजा की सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. खासकर फल, सूप, दउरा, पूजा के बर्तन और अन्य पारंपरिक सामग्रियों की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई. पर्व को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह रहा. बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने से कई जगहों पर आवागमन भी व्यस्त रहा.
बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सारण एसएसपी रोशन कुमार के निर्देश पर परसा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी लगातार बाजार में निगरानी कर रहे हैं, ताकि छठव्रतियों और खरीदारों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो. पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है.
Parsa: A large crowd of shoppers gathered in Parsa market from Saturday morning for the Mahaparv Chhath Puja. The markets were bustling with activity as devotees prepared for Chhath Puja, purchasing fruits, worship materials, bamboo 'sup-daura', 'arghya patra', 'chenti', 'kalsup', and other essential items. The market remained lively from morning till afternoon.
Shops selling Chhath Puja materials at various squares, including Parsa market, Daroga Rai Chowk, and High School Chowk, saw a rush of buyers. Women, in particular, were seen in large numbers at shops selling fruits, 'sup', 'daura', puja utensils, and other traditional items. Shopkeepers also showed great enthusiasm for the festival. The increased number of shoppers led to busy traffic in several areas.
In view of the surging crowd, the police administration, under the direction of Saran SSP Roshan Kumar and led by Parsa SHO Omprakash, remained fully alert. Police forces were deployed at various squares to maintain security and law and order. Police personnel continuously monitored the market to ensure that Chhath devotees and shoppers did not face any difficulties in commuting. Special vigilance was maintained in crowded areas to ensure the peaceful and safe conclusion of the Chhath Mahaparv.
HamaraZila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति
स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
POLICE LINE CHHAPRA GROUND
ज़िले की नई योजना