प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Saran#sonepurmela#biharcuisine

सोनपुर मेला 2026: एक ही जगह मिलेगा बिहार के सभी जिलों का पारंपरिक स्वाद, बनेगा भव्य फूड कोर्ट

Sonepur Mela 2026 to Feature Grand Food Court with Traditional Bihar Cuisine

Jagran13 नवंबर 2026
सोनपुर मेला परिसरप्रखंड: सोनपुरहरिहरनाथ क्षेत्रशुक्रवार

विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहार के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। मेले में विकसित किए जा रहे फूड कोर्ट को खास आकर्षण के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां बिहार के सभी जिलों के विशिष्ट और पारंपरिक पकवान उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही फूड कोर्ट में बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांडों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सोनपुर मेला परिसर में तैयार हो रहे फूड कोर्ट की व्यवस्था और संचालन के लिए अपर समाहर्ता (आपूर्ति) की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। यह समिति फूड कोर्ट की व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। प्रशासन का प्रयास है कि यहां आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के खानपान की विविधता देखने और उसका स्वाद लेने का मौका मिले। इसके लिए सभी जिलों से उनके प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की पहल की जाएगी।

फूड कोर्ट में प्रतिष्ठित खाद्य ब्रांडों को भी जगह दी जाएगी। इसके अलावा पर्याप्त पेयजल, वॉशरूम, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आर्ट एंड क्राफ्ट मेला में भी खानपान की विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अंदर आधुनिक फूड कैफे तैयार किया जाएगा, जबकि बाहरी हिस्से में ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इससे मेले में आने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रामीण खानपान और संस्कृति का अनुभव भी मिलेगा।

जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। इसमें साफ-सफाई, विद्युत, यातायात, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रदर्शनी, प्रशासनिक भवन और सुरक्षा व्यवस्था को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया। सफाई एजेंसी को जोनवार कर्मियों की तैनाती तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए भी जिला स्तरीय टीम गठित होगी। यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पार्किंग स्थल विकसित करने, जेपी सेतु के दोनों ओर एक-एक क्रेन और अतिरिक्त स्पेयर क्रेन उपलब्ध रखने की जानकारी दी गई। मेला क्षेत्र में 50 बायो-टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एसडीओ सोनपुर को स्थल चयन करने का निर्देश दिया गया। पेयजल और वॉशरूम की व्यवस्था का संयुक्त आकलन करने को भी कहा गया। इसके अलावा स्वागत कक्ष, मीडिया सेंटर, प्रशासनिक भवन, जिला नियंत्रण कक्ष, वेलकम गेट और वीआईपी लाउंज को निर्धारित समय में तैयार करने का निर्देश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरे किए जाएं।

The world-renowned Harihar Nath area Sonepur Mela in 2026 will offer devotees and tourists the opportunity to savor traditional dishes from all districts of Bihar. A specially designed food court is being developed as a major attraction, aiming to provide unique and traditional cuisines from every district of Bihar. The district administration will send letters to all District Magistrates to facilitate this, and renowned food brands will also set up stalls.

During a review meeting chaired by District Magistrate Vaibhav Srivastava on Friday, necessary instructions were issued regarding the preparations. A committee, headed by the Additional Collector (Supply), has been directed to oversee the management and operation of the food court in the Sonepur Mela premises. The administration's goal is to offer visitors a chance to experience the culinary diversity of various regions of Bihar in one place.

In addition to the food court, adequate drinking water, restrooms, lighting, and other essential facilities will be provided. The Art and Craft Mela will also feature special food arrangements, including a modern food cafe inside and a display of rural ambiance and traditional culture outside. This will give visitors a blend of modern amenities and traditional rural food and cultural experiences.

The District Magistrate reviewed various aspects of the fair's preparations, including cleanliness, electricity, traffic, parking, drinking water, toilets, exhibitions, administrative buildings, and security arrangements. Instructions were given to ensure all tasks are completed on time and with quality, emphasizing that negligence would not be tolerated. Plans include deploying zone-wise cleaning staff, forming a district-level team for electricity monitoring, developing parking lots, deploying cranes near JP Setu, and installing 50 bio-toilets. Cultural programs and invitations to public representatives were also discussed.

HamaraZila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Vinay Kumar Singh · BJP · SONEPUR क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Axis Bank

HDFC Bank

HDFC Bank

ज़िले की नई योजना

कायाकल्प योजना · सरकारी भवनों की मरम्मत और सुधार विवरण →

Saran की और खबरेंMore from Saran

विकासअपराध

छठ को लेकर परसा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार सुबह से ही परसा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु फल, पूजा सामग्री, बांस से बने सूप-दउरा सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए. परसा बाजार, दरोगा राय चौक, हाई स्कूल चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई. सारण एसएसपी रोशन कुमार के निर्देश पर परसा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहा. भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

Prabhat Khabar · 📍 परसा बाजार