प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Begusarai#congress#dharmendrapradhan

बछवाड़ा में कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

Congress Takes Out Victory March in Bachhwara, Calls Dharmendra Pradhan's Resignation a Student Victory

Dainik Bhaskar2 अगस्त 2026
बछवाड़ाप्रखंड: बछवाड़ाआर्मी हेल्थ क्लब, बछवाड़ा बाजार, बैंक बाजार स्थित शहीद स्मारकशनिवार शाम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बछवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस आर्मी हेल्थ क्लब, बछवाड़ा से शुरू हुआ और बछवाड़ा बाजार होते हुए बैंक बाजार स्थित शहीद स्मारक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शशि शेखर राय, प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, डॉ. के. के. राय, गोपाल कुमार और सीताराम यादव ने इस अवसर पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष की बड़ी सफलता है। उन्होंने इसे उन लाखों छात्रों की जीत बताया, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई थी।

कार्यकर्ताओं ने इस विजय मार्च को छात्रों और युवाओं के साहस को समर्पित किया। इस मौके पर रंधीर कुमार, राजेंद्र राय, बैधनाथ राय, चंदन कुमार, शिवनारायण साह, चंद्रमणी कुमार, विकास कुमार झा, कृष्ण झा, अमित कुमार, मो. इर्शाद, सुरेश राय समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Following the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, Congress workers in Bachhwara took out a victory march on Saturday evening. The procession commenced from the Army Health Club in Bachhwara, proceeded through Bachhwara Bazaar, and culminated at the Shaheed Smarak (Martyr's Memorial) in Bank Bazaar. Workers garlanded the statues of Mahatma Gandhi and Subhas Chandra Bose at the memorial.

During the march, Congress activists chanted slogans against the central government and expressed their jubilation. Senior Congress leaders including Shashi Shekhar Rai, Block President Sudarshan Kumar, former Block President Sanjay Chaudhary, Dr. K. K. Rai, Gopal Kumar, and Sitaram Yadav stated that Pradhan's resignation marks a significant victory for millions of students and youth across the country. They emphasized that this triumph belongs to those students who democratically raised their voices demanding transparency in the examination system, action against paper leaks, and reforms in the education sector.

The workers dedicated this victory march to the courage of the students and youth. Dozens of Congress workers, including Randhir Kumar, Rajendra Rai, Baidyanath Rai, Chandan Kumar, Shivnarayan Sah, Chandramani Kumar, Vikas Kumar Jha, Krishna Jha, Amit Kumar, Mohd. Irshad, and Suresh Rai, were present on the occasion.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Surendra Mehta · BJP · BACHHWARA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

G.D College

Commerce Guru

Mussoorie Public School

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai