प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Saran#dalitattack#belaiganj

बेलागंज के समसपुर में महादलित परिवार पर हमला, लाठी-डंडे से मारपीट

Dalit Family Attacked with Sticks in Samaspur, Belaiganj

Dainik Bhaskar28 अगस्त 2026
समसपुरप्रखंड: बेलागंजथाना: बेलागंजसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रगुरुवार रात

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में एक महादलित परिवार पर हमला किया गया है। इस घटना में मिथिलेश मांझी नामक व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें गुरुवार रात इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल मिथिलेश मांझी ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ जलावन लाने जा रहे थे, तभी गांव के एक व्यक्ति ने उन पर लाठी-डंडे से अचानक हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट लगने से वे सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के बाद उनकी पत्नी और परिजनों ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। मिथिलेश मांझी ने इस मामले में बेलागंज थाने में लिखित आवेदन दिया है और हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में घटना की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

A Dalit family was attacked in Samaspur village, under the Belaiganj police station area in Gaya district. Mithilesh Manjhi was injured in the incident. He was taken to the Belaiganj Community Health Center on Thursday night for treatment, where doctors provided first aid. Injured Mithilesh Manjhi stated that he was going to collect firewood with his wife when a villager suddenly attacked him with sticks. He fell unconscious on the road due to severe injuries sustained in the assault.

Following the incident, his wife and family members assisted him and took him to the hospital for treatment. After primary care, his condition is reported to be stable. Mithilesh Manjhi has filed a written complaint at the Belaiganj police station, demanding action against the assailant. Belaiganj Station House Officer Sunil Kumar Dwivedi confirmed on Friday that a written complaint has been received by the police. The matter is under investigation, and appropriate action will be taken against the culprits as per rules once the incident is confirmed.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Randhir Kumar Singh · JD(U) · MANJHI क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

POLICE LINE CHHAPRA GROUND

ज़िले की नई योजना

कायाकल्प योजना · सरकारी भवनों की मरम्मत और सुधार विवरण →

Saran की और खबरेंMore from Saran

राजनीतिविकास

रेवती में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाए दीप, बस स्टैंड और शहीद स्मारक हुए रोशन

बलिया जिले की रेवती नगर पंचायत में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया गया। बस स्टैंड, महावीर स्थान, मौनिया बाबा, शहीद स्मारक और नगर पंचायत कार्यालय परिसर समेत कई जगहों को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया गया। सोशल मीडिया पर घर-घर दीपक जलाने की अपील के बाद, नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से ही तैयारी कर ली थी। शाम को इन सभी जगहों पर दीपक जलाए गए, जिससे पूरा इलाका रोशन हो गया। स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों पर दीपक जलाकर इसमें भाग लिया। इस बार पीएम मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के साथ पड़ा, जिससे उत्सव का माहौल और खास हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पाण्डेय और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Dainik Bhaskar · 📍 रेवती