दरभंगा में कल सुबह 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, इन इलाकों पर पड़ेगा असर
Darbhanga Power Outage: Supply to be Halted for 4 Hours Tomorrow Morning in Key Areas
दरभंगा शहर के कई प्रमुख इलाकों में मंगलवार की सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, यह कटौती 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र डीएमसीएच और बंगाली से जुड़े क्षेत्रों में फीडर शिफ्टिंग कार्य के कारण होगी। इस दौरान डीएमसीएच उपकेंद्र का फीडर नंबर चार, और बंगाली उपकेंद्र के 11 केवी एमएल एकेडमी तथा 11 केवी मिर्जा खां तालाब फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कटौती से बेंता चौक, कर्पूरी चौक, वीआइपी रोड, हास्पिटल रोड, राजपूत कालोनी, कालोनी नंबर चार और बंगाली टोला जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, आर्मी हास्पिटल, डेंटल कालेज, महारानी कल्याणी कालेज, शर्मा डायग्नोस्टिक, एलआइसी आफिस और डा. मोहन मिश्रा क्षेत्र के उपभोक्ता भी इस दौरान बिजली से वंचित रहेंगे। गावर एजेंसी द्वारा कराए जा रहे इस शिफ्टिंग कार्य के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।
Several key areas in Darbhanga city will experience a four-hour power outage from 5 AM to 9 AM on Tuesday morning. According to the electricity department, this disruption is due to essential feeder shifting work at the 33/11 KV power substations DMCH and Bengali. During this period, feeder number four of the DMCH substation, and the 11 KV ML Academy and 11 KV Mirza Khan Talab feeders of the Bengali substation will have their supply cut.
The power outage will affect areas including Benta Chowk, Karpuri Chowk, VIP Road, Hospital Road, Rajput Colony, Colony Number Four, and Bengali Tola. Additionally, consumers in the vicinity of Army Hospital, Dental College, Maharani Kalyani College, Sharma Diagnostic, LIC Office, and Dr. Mohan Mishra's area will also be impacted. The shifting work is being carried out by Gaver Agency. The electricity supply will be restored in the affected areas once the work is completed. The department has urged consumers to make necessary preparations to minimize inconvenience.
स्रोत: jagran.com की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
दरभंगा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना