प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Nawada#pranpurdam#culvert

प्राणपुर डैम के पास जर्जर पुलिया, हर पल मौत का खतरा

Dilapidated Culvert Near Pranpur Dam Poses Constant Danger

Prabhat Khabar20 जुलाई 2026
खिरियावाप्रखंड: मदनपुरप्राणपुर डैम

मदनपुर प्रखंड के खिरियावा से चेई नवादा पथ पर स्थित प्राणपुर डैम के समीप नहर पर बनी पुलिया इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है। पुलिया की सुरक्षा रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की जान हर समय जोखिम में बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से विशेषकर रात और बरसात के दौरान दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। डैम के किनारे भी किसी प्रकार की सुरक्षा घेराबंदी नहीं होने के कारण लोग डर के साये में यात्रा करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। कई वर्ष पहले इसी पुलिया के पास एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। टूटी रेलिंग और असुरक्षित डैम किनारा लगातार बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुलिया की रेलिंग की अविलंब मरम्मत कराने तथा डैम के किनारे सुरक्षा घेराबंदी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और संभावित हादसों पर भी रोक लग सकेगी।

A culvert located on the canal near Pranpur Dam, situated on the Khiriyawan to Chei Nawada road in Madanpur block, is currently in a highly dilapidated state. The safety railings of the culvert are completely broken, posing a constant risk to the lives of pedestrians and motorists passing through. Local residents fear that even a slight lapse in attention could lead to a major accident.

According to villagers, this road is a vital link in the area, used daily by hundreds of people. The absence of safety railings on both sides of the culvert significantly increases the risk of accidents, especially at night and during the rainy season. Furthermore, the lack of any protective fencing along the dam's edge forces people to travel in fear.

Residents revealed that this is not a new problem. Several years ago, a person died after falling near this very culvert. Despite this, neither the administration nor the concerned department has taken any concrete steps to address the issue. The broken railings and unsafe dam edge continue to invite major accidents.

Local people have urged the district administration and the relevant department to immediately repair the culvert's railings and erect safety fencing along the dam. They warn that if necessary measures are not taken promptly, a serious accident could occur in the future. Villagers hope that the administration will prioritize this grave concern and take swift action to ensure the safety of the local population and prevent potential mishaps.

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Nawada की और खबरेंMore from Nawada