प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Rohtas#rohtas#dinara

मजदूर हत्याकांड के बाद दिनारा में धारा 163 लागू, प्रशासन अलर्ट

Section 163 Imposed in Dinara After Laborer's Murder, Administration on High Alert

Dainik Bhaskar16 अगस्त 2026
योगियां गांवप्रखंड: दिनाराथाना: दिनाराबैलवैयां चौक, दिनारा नहर, जमरोढ़ काली मंदिर, जोगिया स्कूलशनिवार देर रात से प्रभावी

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के योगियां गांव में गत 5 अगस्त को मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या और उसके बाद हुई तनावपूर्ण स्थिति तथा आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन धारा 163 लागू कर दी है। यह धारा शनिवार देर रात से प्रभावी की गई है। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बैलवैयां चौक, दिनारा नहर, जमरोढ़ काली मंदिर, कौआखोंच, सुरतापुर, धनसोई मोड़, भूई टोला, गौरापुल, लहेरी मोड़, कोईरिया मोड़, जोगिया स्कूल, मिलकी मोड़, गंगाढ़ी और भानपुर सहित करीब दो दर्जन संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहतास के अलावा भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है तथा आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह, डीसीएलआर संतोष कुमार, भोजपुर मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी रक्षित विजय कुमार, बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति और सीओ अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

Following the murder of laborer Chandeshwar Chaudhary on August 5th in Yogiyan village, under Dinara police station in Rohtas district, and the subsequent tension and arson incidents, the administration has preemptively imposed Section 163. This measure came into effect late Saturday night to maintain peace and order, with the police administration remaining fully vigilant. Police forces are continuously camping in the village and surrounding areas, closely monitoring the situation.

Station House Officer Dharmendra Prasad stated that extensive arrangements have been made to prevent any untoward incidents and to reassure the public about their safety. A large number of police personnel, along with magistrates, have been deployed at approximately two dozen sensitive locations, including Bailwaiyan Chowk, Dinara Canal, Jamrodh Kali Mandir, Kauakhonch, Surtapur, Dhansoi More, Bhui Tola, Gaurapul, Laheri More, Koiriya More, Jogia School, Milki More, Gangadhi, and Bhanpur. Additional police forces from Bhojpur, Buxar, and Kaimur districts have also been called in and stationed at various points.

Police officials are continuously patrolling the area and keeping a close watch on all activities. Barricades have been erected at all sensitive spots, and vehicles are being thoroughly checked. Officials including SDM Dilip Kumar, SDPO Bikramganj Sindhu Shekhar Singh, DCLR Santosh Kumar, Bhojpur Headquarters DSP Manoj Kumar, DSP Rakshit Vijay Kumar, BDO Kuldeep Kumar Vibhuti, and CO Arun Kumar Singh are assessing the situation. They have instructed police personnel to be fully alert and to deal with any situation promptly. The administration has appealed to the public to maintain peace and not to pay attention to rumors.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Alok Kumar Singh · Rashtriya Lok Morcha · DINARA क्षेत्र की खबरें →

Rohtas की और खबरेंMore from Rohtas