प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Saharsa#e-rickshawshowroom#theft

सोनवर्षा में ई-रिक्शा शोरूम से लाखों की चोरी, चोरों ने बैटरी और मोटर चुराए

Lakhs Stolen from E-Rickshaw Showroom in Sonbarsha; Batteries, Motors Taken

Dainik Bhaskar31 अगस्त 2026
मुख्य बाजारप्रखंड: सोनवर्षा राजथाना: सोनवर्षा राजमध्य विद्यालय हिंदीसोमवार देर रात

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मध्य विद्यालय हिंदी के समीप एक ई-रिक्शा शोरूम में सोमवार देर रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने चारदीवारी कूदकर दुकान का ताला तोड़ा और बैट्री, मोटर सहित अन्य मूल्यवान सामान चुरा लिए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

दुकानदार विकास कुमार को इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कई महत्वपूर्ण वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल सोनवर्षा राज थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नागमणि कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

दुकानदार विकास कुमार के अनुसार, चोरों ने दुकान के ग्रिल का ताला तोड़कर प्रवेश किया। वे लगभग आधे दर्जन नई बैट्री, एक इन्वर्टर की बैट्री और एक ई-रिक्शा का मोटर सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस को चोरों का एक काला गमछा, दो प्लास और एक लोहे की खंती भी मिली है। इसके अतिरिक्त, चारदीवारी कूदने के दौरान एक चार पहिया वाहन पर चप्पल के निशान भी देखे गए, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर किसी वाहन का इस्तेमाल करके आए थे।

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दुकानदार को आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

An e-rickshaw showroom located near the Middle School Hindi in the main market area of Sonbarsha Raj police station, Saharsa district, was robbed of lakhs of rupees on Monday night. Unidentified thieves scaled the boundary wall, broke the shop's lock, and stole batteries, motors, and other valuable items. To conceal their identities, the culprits also damaged the CCTV camera's DVR.

The incident came to light on Tuesday morning when the shop owner, Vikas Kumar, arrived to open his establishment. He found the shop ransacked and several items missing. Kumar immediately informed the Sonbarsha Raj Police Station. Upon receiving the report, Station Head Nagmani Kumar rushed to the scene with his team and initiated an investigation. Police are currently scanning CCTV footage from the vicinity to gather clues about the perpetrators.

According to Vikas Kumar, the thieves broke the shop's grille lock to gain entry. They made off with approximately half a dozen new batteries, an inverter battery, and an e-rickshaw motor, totaling goods worth lakhs of rupees. Police recovered a black scarf, two pliers, and an iron crowbar belonging to the thieves from the crime scene. Footwear marks on a four-wheeler near the boundary wall suggest that the thieves used a vehicle for their escape.

Station Head Nagmani Kumar confirmed that a thorough investigation is underway, with efforts focused on identifying the thieves through CCTV footage. He assured the shop owner that the culprits would be apprehended soon and efforts would be made to recover the stolen goods.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सहरसा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ratnesh Sada · JD(U) · SONBARSHA (SC) क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

police station mathahi

ज़िले की नई योजना

जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान · गैर-संचारी बीमारियों (NCDs) जैसे शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सामान्य कैंसर, दिल की बीमारियां और फैटी लीवर की मुफ्त जांच और उपचार विवरण →

Saharsa की और खबरेंMore from Saharsa