पिपरिया में नदी में डूबा किसान, SDRF टीम तलाश में जुटी
Farmer Drowns in River in Pipariya, SDRF Team Joins Search
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक 50 वर्षीय किसान नदी में डूबकर लापता हो गए। किसान की पहचान ललन सिंह के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामाश्रय सिंह के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि ललन सिंह मंगलवार को अपने खेत के पास नदी की ओर गए थे, तभी वे अचानक नदी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान में जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है।
पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता किसान की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी है और एसडीआरएफ (SDRF) टीम भेजने का आग्रह किया है। बड़हिया में मौजूद एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया है, जिसके बाद तलाश अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।
घटना के बाद से ललन सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी नदी किनारे मौजूद रहकर उनके सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
A 50-year-old farmer, identified as Lalan Singh, drowned and went missing in a river on Tuesday afternoon in Walipur village, under Pipariya police station in the Suryagarha assembly constituency of Lakhisarai district. Lalan Singh, son of the late Ramashray Singh, had gone towards the river near his field when he suddenly fell into the water.
Upon receiving information about the incident, villagers and Pipariya police immediately reached the spot and launched a search operation. Local residents and the police searched extensively until late evening, but no trace of him was found. The strong current in the river is making the search operation challenging.
Pipariya Station House Officer (SHO) Saurabh Suman confirmed the incident, stating that the search for the missing farmer is ongoing, but his body has not yet been recovered. He has informed the concerned Sub-Divisional Officer and requested the deployment of an SDRF (State Disaster Response Force) team. The SDRF team stationed in Barahiya has also been notified to reach the site, with hopes of accelerating the search effort.
Following the incident, Lalan Singh's family is in deep distress. Villagers are also present along the riverbank, hoping for his safe return. The police are continuously monitoring the situation and taking necessary action.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
लखीसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक