सदर अस्पताल लखीसराय में ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी अचेत होकर गिरी, अफरातफरी
Female Security Guard Collapses on Duty at Lakhisarai Sadar Hospital, Creates Panic
लखीसराय सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात एक महिला सुरक्षाकर्मी अचानक अचेत होकर गिर पड़ी। इस घटना से केंद्र में अफरातफरी मच गई। साथी सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे उठाया और सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहाँ उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया।
महिला सुरक्षाकर्मी की पहचान नया बाजार, पचना रोड निवासी विकास कुमार की 22 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी के रूप में हुई है। चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया था।
A female security guard on duty at the Nutrition Rehabilitation Center of Lakhisarai Sadar Hospital suddenly collapsed on Thursday, causing a stir in the center. Her colleagues promptly rushed her to the Sadar Hospital's emergency ward, where she immediately began receiving treatment.
The security guard has been identified as 22-year-old Manita Kumari, daughter of Vikas Kumar, a resident of Naya Bazar, Pachna Road. According to doctors, her condition is currently stable and she is out of danger. The cause of the sudden collapse is not yet known, but the incident created a momentary panic within the hospital premises.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
लखीसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Muskan Nursing Home, Lakhisarai · Chitranjan Road
Dr Ramanuj · Karyanand Nagar, Thana Chock, Purani Bazar
Sadar Hospital Lakhisarai · lakhisarai