प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Begusarai#begusarai#naokothi

4 महीने से फरार शराब कांड का आरोपी गिरफ्तार: नावकोठी पुलिस ने तस्कर को खगड़िया से पकड़ा

Fugitive Liquor Smuggling Accused Arrested After 4 Months in Begusarai

Dainik Bhaskar18 सितंबर 2026
छतौनाप्रखंड: नावकोठीथाना: नावकोठीसेंट्रल बैंकगुरुवार

बेगूसराय जिले की नावकोठी पुलिस ने शराबबंदी कानून के एक मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहे गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौना निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि बीते 19 मई को छतौना स्थित सेंट्रल बैंक के पास पुलिस ने भूसा लदे एक पिकअप वाहन से 32 कार्टून विदेशी शराब बरामद की थी। इस मामले में नावकोठी थाने में शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के दौरान गुलशन कुमार का नाम सामने आया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नामजद आरोपी खगड़िया में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया से उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में एसआई प्रवीण कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस शराब के अवैध धंधे और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

The Naokothi police in Begusarai district have arrested Gulshan Kumar, an accused in a liquor prohibition case, who had been absconding for the past four months. He has been sent to judicial custody. The arrested accused has been identified as Gulshan Kumar, son of Anil Kumar Singh, a resident of Chhatouna.

Station House Officer (SHO) Mohammad Firdaus stated that on May 19, police had recovered 32 cartons of foreign liquor from a pickup truck loaded with hay near Central Bank in Chhatouna. An FIR was registered at Naokothi police station under the liquor prohibition law in this regard. During the police investigation, Gulshan Kumar's involvement in the case came to light. He had been evading arrest since the FIR was lodged.

The police were continuously raiding possible hideouts to apprehend him. In this sequence, on Thursday, the police received confidential information that the named accused was present in Khagaria. Based on this information, a police team swiftly raided and arrested him from Khagaria. The SHO informed that after completing the legal procedures, the arrested accused was presented in court and subsequently sent to judicial custody. Sub-Inspector Praveen Kumar and other police personnel were part of the arrest operation. The police are continuously conducting campaigns against illegal liquor trade and smuggling.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Kundan Kumar · BJP · BEGUSARAI क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना · रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में ₹10,000 और दूसरी किस्त में ₹20,000 विवरण →

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai