प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
मौसमWeather#Begusarai#begusarai#teghra

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, तेघड़ा में बाढ़ का खतरा: रातगांव में सड़कों पर पानी

Ganga Water Level Rises, Flood Threat in Teghra: Roads Submerged in Ratgaon

Dainik Bhaskar24 अगस्त 2026
रातगांवपंचायत: रातगांवप्रखंड: तेघड़ाहाथीदहसोमवार सुबह

बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 41.760 मीटर से 75 सेंटीमीटर ऊपर 42.51 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

जलस्तर बढ़ने से रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की स्थित वार्ड संख्या 13 और 14 का पूरा इलाका बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव की सड़कों पर करीब डेढ़ से दो फीट पानी जमा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। निचले इलाकों के कई घरों में भी पानी घुस गया है। यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही, तो मंगलवार से प्रभावित क्षेत्रों में नावों का संचालन शुरू होने की संभावना है।

बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बाद कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं, कुछ ने विसौआ जमींदारी बांध पर शरण ली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थान, नाव, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की है। भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा और अंचल अधिकारी दीपक कुमार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण करने और नावों व सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था करने की अपील की।

अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए रातगांव पंचायत सहित बरौनी-दो पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल 30 नावों की व्यवस्था की गई है, और आवश्यकतानुसार नाव उपलब्ध कराई जाएंगी।

The water level of the Ganga river is continuously rising in the Teghra block of Begusarai district, increasing the threat of floods. On Monday morning, the water level at Hathidah was recorded at 42.51 meters, 75 centimeters above the danger mark of 41.760 meters. In the last 24 hours, the water level has risen by 15 centimeters.

Due to the rising water, the entire area of Ward No. 13 and 14 in Bhagwanpur Chakki, under Ratgaon Panchayat, has been surrounded by floodwaters. Roads in the village are submerged under 1.5 to 2 feet of water, causing significant difficulties for residents' commute. Water has also entered several houses in low-lying areas. If the water level continues to rise, boat operations are expected to begin in the affected areas from Tuesday.

As the flood situation worsens, many families have started migrating to safer places, with some taking refuge on the Visaona Zamindari Dam. Villagers have urged the administration to arrange for safe shelters, boats, electricity, drinking water, and other essential facilities. BJP leader Krishnandan Singh has appealed to Sub-Divisional Officer Neeraj Kumar Sinha and Circle Officer Deepak Kumar to immediately inspect the flood-affected areas and arrange for boats and designated safe locations.

Circle Officer Deepak Kumar stated that in view of the rapid increase in the Ganga's water level, an inspection of Ratgaon Panchayat and Barauni-II Panchayat areas was conducted. The administration has currently arranged 30 boats, and more will be provided as per demand from flood-affected regions.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना · रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में ₹10,000 और दूसरी किस्त में ₹20,000 विवरण →

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai

अपराध

4 महीने से फरार शराब कांड का आरोपी गिरफ्तार: नावकोठी पुलिस ने तस्कर को खगड़िया से पकड़ा

बेगूसराय की नावकोठी पुलिस ने शराबबंदी कानून के एक मामले में चार महीने से फरार गुलशन कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की पहचान छतौना निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि 19 मई को छतौना में सेंट्रल बैंक के पास से 32 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में गुलशन का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को खगड़िया से उसे पकड़ा।

Dainik Bhaskar · 📍 छतौना