हरनाटांड़ में गोपाल इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक एजेंसी का उद्घाटन
Gopal Enterprises Electric Agency Inaugurated in Harnatand
बगहा-2 प्रखंड के थरुहट की राजधानी हरनाटांड़ में भारत पेट्रोल पंप से लगभग 50 कदम उत्तर-पश्चिम में गोपाल इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं बाइक एजेंसी का बुधवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सुनैना स्मृति व सेवा सदन के वरीय चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन राय ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर देवरिया-तरुअनवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ओजहिया, हेमंत राय, यादवेन्द्र महतो, बैकुंठ काजी, कोच श्याम प्रसाद, समाजसेवी रोशन कुमार सिंह, अशर्फी काजी, रामप्रीत प्रसाद, सुरेश प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान डॉ. कृष्ण मोहन राय और गोपाल इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुरुद्ध प्रसाद ने बताया कि थरुहट क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। हरनाटांड़ में यह एजेंसी खुलने से अब ग्रामीणों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए दूर के बाजारों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, उन्हें अपने क्षेत्र में ही यह सुविधा मिल जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ओजहिया और समाजसेवी देवेंद्र राय ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन ग्रामीणों के लिए एक सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बन रहे हैं। एजेंसी के प्रोपराइटर गोपाल कुमार ने बताया कि उद्घाटन के पहले दिन ही करीब सात इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की बिक्री हुई, जो क्षेत्र में इनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
Gopal Enterprises Electric Scooty and Bike Agency was inaugurated on Wednesday in Harnatand, the capital of Tharuhat in Bagaha-2 block. The inauguration ceremony took place approximately 50 steps northwest of the Bharat Petrol Pump. Dr. Krishna Mohan Rai, Senior Physician at Sunaina Smriti and Seva Sadan, served as the chief guest and cut the ribbon to mark the opening.
The event was attended by several notable personalities, including Devriya-Taruanwa Panchayat's Mukhiya representative Sanjay Kumar Ojhiya, Hemant Rai, Yaduvendra Mahto, Baikunth Kaji, Coach Shyam Prasad, social worker Roshan Kumar Singh, Asharfi Kaji, Ramprit Prasad, and Suresh Prasad.
During the inauguration, Dr. Krishna Mohan Rai and Gopal Enterprises Electric Managing Director Anuruddh Prasad highlighted the growing demand for electric scooters and bikes in the Tharuhat region. They stated that the opening of this agency in Harnatand would eliminate the need for villagers to travel to distant markets to purchase electric vehicles, making them readily available locally. Mukhiya representative Sanjay Kumar Ojhiya and social worker Devendra Rai also lauded the initiative, emphasizing that electric vehicles are becoming a convenient and eco-friendly option for rural residents. Gopal Kumar, the proprietor of the agency, reported that around seven electric scooties and bikes were sold on the inaugural day, indicating the rising popularity of these vehicles in the area.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
State Bank of India · Ajanta Cinema Road
ICICI Bank · Station Road
SBI Atm · Station Road