मनरेगा कार्यालय के सामने से जेई की बाइक चोरी
JE's Bike Stolen from Outside MGNREGA Office in Araria
अररिया प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर से मंगलवार को कनीय अभियंता तौसीफ अहमद की बाइक चोरी हो गई। इस घटना को लेकर उन्होंने अररिया आरएस थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कनीय अभियंता तौसीफ अहमद ने बताया है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल कार्यालय के समीप खड़ी की थी और वे अपना कार्य निपटाने के लिए अंदर गए थे। जब वे अपना काम खत्म करके कार्यालय से बाहर निकले, तो उनकी बाइक गायब थी। यह घटना मनरेगा कार्यालय के ठीक सामने से हुई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
A junior engineer's motorcycle was stolen on Tuesday from the premises of the MGNREGA office in Araria block. Junior Engineer Tausif Ahmed has filed a written complaint regarding the incident at the Araria RS police station. In his application, Ahmed stated that he had parked his motorcycle near the office and gone inside to complete his work. Upon exiting the office after finishing his tasks, he discovered his bike was missing. The theft occurred directly in front of the MGNREGA office, causing a stir in the area. Police have registered a case and initiated an investigation.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
अररिया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना