जिहुली डबल मर्डर केस: फरार आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम, एक हफ्ते में सरेंडर न करने पर कुर्की
Jihuli Double Murder Case: Reward on Absconding Accused, Property Attachment if No Surrender in a Week
मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच रविवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने की। एसपी ने मृतक मनिना खातून और जमीअहमद के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और घटनास्थल का भी गहनता से मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फरार आरोपी एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो माननीय न्यायालय से कुर्की आदेश प्राप्त कर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मामले में स्पीड ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। घटना के दिन से ही एसएफएल (SFL) टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी खंगाल रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पूर्व थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है और नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है।
गौरतलब है कि बुधवार को भैंस नहलाने को लेकर जिहुली में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन उसी रात एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान डीएसपी अभिषेक कुमार, नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास और मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Motihari SP Swarn Prabhat on Sunday investigated the double murder case in Jihuli village, under Patahi police station. The SP met with the families of the deceased, Manina Khatoon and Jami Ahmed, to gather detailed information about the incident and thoroughly inspected the crime scene. He stated that three accused involved in the murders have already been arrested.
A reward of Rs 20,000 each has been announced for the other absconding accused. The SP issued a stern warning, stating that if the absconding accused do not surrender within a week, their properties will be attached following an order from the honorable court. He also assured that a speedy trial would be conducted to ensure prompt punishment for the culprits. The SFL (Scientific Forensic Laboratory) team has been investigating the case since the day of the incident, and police are also examining CCTV footage from the village. Action has been taken against the former station house officer for negligence in this case, and a new SHO has been posted.
The incident reportedly stemmed from a dispute over bathing buffaloes between two groups in Jihuli on Wednesday. Although the initial dispute was resolved, one group attacked the other the same night, resulting in the deaths of two people, including a woman. DSP Abhishek Kumar, newly appointed SHO Abhishek Kumar, Inspector Sujit Kumar Das, and Mukhiya Vikas Kumar alias Nikku Singh, among other officials, were present during the investigation.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना