जोकीहाट में 241.71 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
241.71 Liters of Foreign Liquor Seized in Jokihat, Two Arrested
अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह काकन टोल प्लाजा के पास एक महिंद्रा पिकअप से 241.71 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पिकअप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब से भरी एक पिकअप बहादुरगंज के रास्ते जोकीहाट आ रही है।
सूचना के आधार पर, पुलिस ने काकन टोल प्लाजा पर वाहन जांच शुरू की। लगभग 4:15 बजे, BR09R-7626 नंबर की एक पिकअप पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगी, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। पिकअप चालक की पहचान समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी लव कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई, जबकि सहचालक समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सैदुखा निवासी बजरंग राम (50) था।
तलाशी के दौरान, पिकअप के डाला में रॉयल कैसल ब्लू प्रीमियम व्हिस्की की 47 बोतलें (प्रत्येक 180 एमएल) और मैजिक मोमेंट्स वोदका की 311 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) सहित कुल 241.71 लीटर विदेशी शराब छिपाई हुई मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के दो मोबाइल फोन और शराब ढोने में इस्तेमाल की गई पिकअप को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार के शराबबंदी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jokihat police in Araria district seized 241.71 liters of foreign liquor from a Mahindra pickup near Kakan Toll Plaza on Tuesday morning. Two individuals, including the pickup driver, were arrested in connection with the seizure. Police received a tip-off around 3:30 AM on Tuesday that a pickup laden with liquor was en route to Jokihat from Bengal via Bahadurganj.
Acting on the intelligence, police initiated vehicle checks at Kakan Toll Plaza. Around 4:15 AM, a pickup truck bearing registration number BR09R-7626 attempted to turn back upon seeing the police, but was intercepted and stopped by the police team. The driver was identified as Lav Kumar alias Chhotu (28), a resident of Mangalgarh under Hasanpur police station in Samastipur. The co-driver was identified as Bajrang Ram (50), a resident of Saidukha under Khanpur police station in Samastipur.
During the search, bottles of liquor were found concealed in the pickup's cargo area. The consignment included 47 bottles of Royal Castle Blue Premium Whisky (180 ml each) and 311 bottles of Magic Moments Vodka (750 ml each), totaling 241.71 liters of foreign liquor. Police also confiscated two mobile phones from the accused and the pickup truck used for smuggling. Legal action has been initiated against both arrested individuals under Bihar's prohibition law.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक