प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Banka#banka#katoria

कटोरिया में भूमि विवाद को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बांका रेफर

Man Critically Injured in Land Dispute Attack in Katoria, Referred to Banka

Dainik Bhaskar7 सितंबर 2026
भलुआ गांवप्रखंड: कटोरियाथाना: कटोरियासोमवार

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना भलुआ गांव के पास हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के मणीगढ़ी गांव निवासी रामदेव राय के रूप में हुई है।

रामदेव राय अपने चचेरे भाई के साथ भातुरायकुरा गांव से बैल खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी भलुआ गांव के पास हर्ष कुमार और उसके पिता सिलधर यादव ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में रामदेव राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रामदेव राय के बेटे टार्जन कुमार राय ने कटोरिया थाने में हर्ष कुमार और सिलधर यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। घटना का मूल कारण पुराने भूमि विवाद को बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक रामदेव राय का इलाज जारी था।

A man was critically injured in a land dispute-related attack with an iron rod on Monday in the Katoria police station area of Banka district. The incident occurred near Bhalua village. The injured individual has been identified as Ramdev Rai, a resident of Manigarhi village, also within the Katoria police station jurisdiction.

Ramdev Rai was returning home with his cousin after purchasing an ox from Bhaturaykura village when, near Bhalua village, Harsh Kumar and his father Sildhar Yadav allegedly attacked him with an iron rod, leaving him severely wounded. He was immediately admitted to the Katoria Community Health Center for treatment. Due to his critical condition, doctors referred him to Banka Sadar Hospital for advanced medical care.

Ramdev Rai's son, Tarzan Kumar Rai, has filed a complaint at the Katoria police station, accusing Harsh Kumar and Sildhar Yadav of attempted murder. The attack is believed to stem from an old land dispute. As of the latest reports, Ramdev Rai was still undergoing treatment.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बांका ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Puran Lal Tudu · BJP · KATORIA (ST) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) · आवास निर्माण के लिए किस्तों में वित्तीय सहायता विवरण →

Banka की और खबरेंMore from Banka